धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 07 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Desk Editor
7 Nov 2018 2:30 AM GMT
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। पिता का सानिध्य मिल सकता हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिममेदारी मिल सकती है।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्रोध में वृद्धि होगी। परिवार को समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेगें, परन्तु व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां रहेंगी।

Next Story