धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 14 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
14 Nov 2018 12:45 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 14 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कला व संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। धन की स्थिति मजबूत रहेगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। चिकित्सा आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story