धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 14 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Desk Editor
14 Nov 2018 12:45 AM GMT
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पिता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। हालांकि धैर्यशीलता में कमी रहेगी। फिर भी वाणी का प्रभाव रहेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। बच्चों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार की समस्या भी बढ़ सकती है।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। खर्च बढ़ेंगे।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज व्यर्थ के झगड़े और विवादों से दूर रहें। भाई-बहनों से सम्पत्ति के लिए विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई रहेगी।

Next Story