धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 21 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
21 Nov 2018 1:00 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 21 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में शान्ति व प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे। फिर भी आत्मसंयत रहें। माता का सांदिध्य मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मानसिक परेशानियां रहेंगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परन्तु बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। माता का सानिध्य मिलेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आरामतलबी बढ़ सकती है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों को सहयोग मिलेगा।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story