धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 26 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
26 Dec 2018 4:59 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 26 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं रहेंगी। खर्च अधिक रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा कष्टमय रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आयेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story