धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 28 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Desk Editor
28 Nov 2018 12:31 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 28 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आपसी सहयोग बढेगा, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आय का स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज क्रोध एवं आवेश को अधिकता रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज वाणी में सौम्यता रहेगी। वाणी के प्रभाव से बिगड़े कार्य बनेंगें। नौकरी में इच्छा विरूद्ध कोई जिम्‍मेदारी मिल सकती है। यात्राओं में वृद्धि सम्भव है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत्र रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कोई पुराने मित्र मिल सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज दैनिक जीवन अव्यवस्थित रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान के प्रति रूझान बढ़ सकता है।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story