धर्म-कर्म

जानिए आज आपका राशिफल क्या कहता है, आपका सुखमय जीवन, हमारा उद्देश्य

Special Coverage News
21 Dec 2019 4:53 AM GMT
जानिए आज आपका राशिफल क्या कहता है, आपका सुखमय जीवन, हमारा उद्देश्य
x

मेष: आज आप अपने घर परिवार के रार को समाप्त करने में लगे हुए होंगे। आज आपके तेवर परिवार के प्रति और नरम होंगे। जिससे अपने वर्चस्व को बनाने में सक्षम होंगे। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा होगा। राजनैतिक व पारिवारिक जीवन में कोई बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार होगा।

वृषभ: आज आप सामाजिक व राजनैतिक जीवन में अपना कद बड़ा करने के लिए पहले से अधिक तत्पर होंगे। जिसका फायदा आने वाले समय में होगा। यदि आप उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में दिलचस्प हैं, तो आपको अच्छी बढ़त होगी। किन्तु नौकरी के क्षेत्रों में आपकी भाग-दौड़ बड़ी हुई होगी।

मिथुन: आज आप अपने कारोबार को और बढ़ाने के लिए लगातार कई कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं। आज किसी बड़ी सभा को सम्बोधित करने में लगे हुए होंगे। आज का दिन सेहत के लिए कुछ प्रतिकुल होने के संकेत दे रहा है। पे्रम संबधों की मधुरता अचानक ही दरक सकती है।

कर्क: आज लेखन, फिल्म, कला, साहित्य, तकनीक के क्षेत्रों में आपको अच्छी बढ़त के अवसर होंगे। जिससे आप खुश होंगे। पे्रम संबंधों में साथी के साथ आप कुछ व्यंजनों व वांछित वस्तुओं की खरीद कर सकते हैं। कानून के संदर्भों में आपको कुछ इंतजामों को लेकर परेशानी होगी।

सिंह: आज अपने कामों की गुणवत्ता को बढ़ाने में लगे हुए होंगे। बावजूद इसके आपको कुछ परेशानी होगी। अपने रूतबे को बढ़ाने के लिए कई पहलुओं का ध्यान देंगे। पे्रम संबंधों में साथी के साथ लगाव की स्थिति कुछ कमजोर होगी। आप देखेंगे कि साथी के बोल कुछ बदल रहे हैं।

कन्या: आज आप तकनीक, विद्युत, विक्रय, निर्माण व फिल्म के क्षेत्रों में अच्छी बढ़त बनाने में सक्षम होंगे। यदि अध्ययनरत हैं तो आपको इस दिशा में अच्छी बढ़त होगी। कुछ दस्तावेजों को बचाने के लिए कुछ परेशान होंगे। पे्रम संबंधों में मनोनुकूल वातार्ओं का क्रम होगा।

तुला: आज अपने उद्योग-धंधों में जान फूंकने के लिए तैयार होंगे। उन्हें और तेज करने तथा लाभ अर्जित करने में लगे हुए होंगे। भवन निर्माण के कामों में परेशान होंगे। घर की सुरक्षा व वाहन के मामलों में परेशानी होगी। नौकरी के क्षेत्रों में पदोन्नति मिलने के अवसर होंगे।

वृश्चिक: आज आप जीवन को आसान बनाने तथा अपने सामाजिक व राजनैतिक कद को बढ़ाने में लगे होंगे। पत्नी व बच्चों के साथ तनाव होंगे। अपने गुस्से को नियंत्रित करने की जरूरत होगी। आज माता-पिता के सेहत की चिंता होगी। धन निवेश के कामों में बढ़त होगी।

धनु: आज आप किसी संस्था के प्रमुख से मिलकर परस्पर हितों की चचार्ओं को तेज करने में लगे हुए होंगे। हालांकि आज का दिन सेहत के लिए कुछ प्रतिकूल होगा। आज कानून व विदेश के कामों में आपको अच्छी बढ़त होगी। पे्रम संबंधों में साथी से गुस्से की स्थिति होगी।

मकर: आज आप बड़ी ही क्षमता के साथ अपने कामों को पूरा करने में लगे होंगे। उद्योग-धंधों के क्षेत्रों में आपको अच्छी बढ़त होगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो वैवाहिक जीवन में बंधने के योग हैं। हालांकि भूमि व निर्माण के कामों में आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है।

कुम्भ: आज आप सुरक्षा, संवाद, फिल्म के क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ते हुए होंगे। परिणामत: आपको अच्छी बढ़त होगी। आज आप कारोबार को आगे बढ़ाने की रणनीति पर संबंधित लोगों से चर्चा को बढ़ा सकते हैं। धन निवेश व विदेश के कामों में अच्छी बढ़त के संकेत हैं।

मीन: आज आपको अपने बाहर के कुछ कामों को रोकना पड़ सकता है। हालांकि आपकी आमदनी इससे कम नहीं होगी। आप अपने कामों को तेजी से आगे बढ़ाने में लगे हुए होंगे। यदि तकनीक, प्रतियोगी क्षेत्रों से संबंधित हैं तो आपको तरक्की निश्चित होने के संकेत हैं।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story