धर्म-कर्म

जानिये क्या कहता है आपका आज का राशिफल?

Special Coverage News
4 Jun 2019 4:53 AM GMT
जानिये क्या कहता है आपका आज का राशिफल?
x

मेष: दिन के प्रारंभ में आप मानसिक द्विधाओं में खोए हुए रहेंगे। अन्य लोगों के साथ आप जिद्दी व्यवहार छोड़ देंगे और समाधानकारी व्यवहार अपनाएंगे। अपनी मधुरवाणी और भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। मध्याहन के बाद आपके उत्साह में वृद्धि होने की संभावना हैं और इससे मन प्रफुल्लित बनेगा। परिवारजनों के साथ संवादिता बढेगी। प्रवास के आयोजन की भी संभावना है। धनविषयक बातों का आप आयोजन कर सकेंगे।

वृषभ: आपका आजका दिन मध्यमफलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते है। दिवस के प्रारंभ में आपको शारीरिक तथा मानसिकरुप से स्फूर्ति और आनंद का अनुभव होगा। आपकी सर्जनात्मक तथा कलात्मक शक्तियों में वृद्धि हो सकती है। कार्य उत्साह और चौक्सी से करेंगे। लेकिन मध्याहन के बाद आपका मानसिक व्यवहार द्विधापूर्ण रहेगा। इससे वैचारिक स्तर पर आप खोए रहेंगे। आवश्यक निर्णय इस समय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मिथुन: आपका आजका दिन मिश्र फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आप चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में भी मतभेद रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आप सभी कार्यों में अनुकूलता का अनुभव करेंगे। परिणामस्वरूप कार्य करने में उत्साह का अनुभव होगा। परिवार का वातावरण भी परिवर्तित होगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएँ हैं।

कर्क: आप का दिन प्रातःकाल में पारिवारिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायी समय है। स्त्रीवर्ग से लाभ होने का भी योग हैं। प्रियपात्र से भेंट होगी। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएँ उठेगी। जो कि पारिवारिक वातावरण को बिगाड़ सकती है। आरंभित कार्य अधूरे रहेंगे। खर्च की मात्रा बढेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं।

सिंह: आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय और व्यापार करनेवालों के लिए आज का दिन लाभदायी है। व्यापार में वृद्धि होगी। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएँगे। स्त्रीवर्ग से लाभ होने की भी संभावना है। संतानों की ओर से भी लाभ मिलेगा। छोटे प्रवास के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। दांपत्यजीवन में आनंद रहेगा।

कन्या: गणेशजी कहते हैं कि नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकुल है। आज आपके भीतर कुछ अधिक धार्मिकता और भष्मिमत्ता रहेगी। कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर उपस्थित होने की संभावना है। मध्याहन के बाद नए कार्य का आयोजन कर सकेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्णता की दिशा में आगे बढेंगे। व्यवसाय में बढो़तरी की संभावनाएँ हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। मान-सन्मान मिलेगा।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story