धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- सोमवार 22 फरवरी 2021 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
21 Feb 2021 6:36 PM GMT
आज का राशिफल :- सोमवार 22 फरवरी 2021 का राशिफल
x

मेष राशिः आज आपकी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न होंगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास-पर्यटन का आयोजन कर सकेंगे। नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। सामाजिक उत्तरदायित्वों को ठीक से निवर्हन करने की जरूरत है। छात्र अपने सम्बन्धों को मजबूूत करें। महिलायें अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें। नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगे, योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। कार्य में संतुष्टि का अनुभव होगा। चाहने और पाने की स्‍वतंत्रता रहेगी। आप आत्‍मविश्‍वास से लबरेज रहेंगे। दूसरों के प्रेरणा स्‍त्रोत बनेंगे। आप परिश्रम से ही अपनी बाधाओं को दूर कर सकते हैं।

वृष राशिः आज प्रतिकूलताओं से भरा दिन रहेगा। मन चिंता से परेशान रहेगा। शारीरिक थकान का अनुभव होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा।अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी। संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। प्रेमी-युगल को भी सतर्क रहना चाहिए। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहे । दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न आने दें। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। समय खुशनुमा और बेहतर परिणाम देने वाला है। अधिकारी आपसे प्रसन्‍न रहेंगे। विचारों के क्रियान्‍वयन के लिए स्‍वतंत्र हैं। जीवन में प्रेम आनंद एवं शांति रहेगी।

मिथुन राशिः आज आर्थिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की सम्भावनाएं हैं। नयें लोगों को रोजी व रोजगार के नयें अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। हर नयें सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आयेगी। मन में उत्साह और विचारों की स्थिरता के कारण आपके सारे काम अच्छी तरह से पूरे हो सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण पर खर्च होगा। परिवारजनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा।असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीनता के कारण प्रतिभाओं के लाभ से वंचित रहेंगे। परिवार और दोस्‍तों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। धैर्य और संयम से काम लें।

कर्क राशिः आज वाद-विवाद और झगड़े से बचें। गुस्से पर काबू रखें। वाणी पर संयम रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा।अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। नई योजनाओं में आपकी सहभागिता रहेगी।समय बेहद पक्षधर है। कार्यक्षेत्र में अपनी कमियों में सुधार कर लेंगे। आप अपनी सफलता का आनंद लेंगे। आप आकर्षक जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। अपने लक्ष्‍य को पाने में सफल रहेंगे। महिलायें जरूरी वस्तुओं की खरीद्दारी करेंगी। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। आपकी सारी समस्याएं जल्द ही सुलझ जाएंगी, बस थोड़ा समय का इंतजार करें।

सिंह राशिः आज आपकी वाणी के कारण भ्रांति खड़ी हो सकती है। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। बुद्धिमता पूर्ण निर्णय लेने का समय है। आपके आसपास का माहौल बेहतर रहेगा। प्रभावशाली व्‍यक्तियों से मुलाकात होगी। विचारों में सकारात्‍मकता का भाव रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में दुविधाग्रस्त रहेंगे, जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे। आॅफिस वाले लोग अपनी उपयोगतिा बनायें रखें अन्यथा षड़यन्त्र का शिकार हो सकते है। सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है। महिलायें मानसिक उलझनों का शिकार हो सकती है। परिवारजनों के साथ कलह से बचें। आज आय कम और खर्च अधिक होगा।

कन्या राशिः आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। वैचारिक मतभेद कम होने से घर परिवार में हर्ष। आर्थिक स्थिति में सुधार एवं स्थि‍रता रहेगी। जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलायें सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें। साहस व पराक्रम के साथ किये गये प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी। नए उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे, कल्पनाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।

तुला राशिः आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर आनंदित रहेंगे। नौकरी और व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। हर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आर्थिक प्रयास असफल हो सकते हैं। काम के शॉर्ट कट से बचें। नींद की कमी थकान बढ़ा सकती है। सेहत खराब रहेगी। परिवार की बातों को सबसे साझा न करें। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आयेंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें।

वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। कुछ लोगों के पाचन संस्थान को कमजोर करेगा जिससे मौसमी बीमारियां घेरे रहेंगे। आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ायें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। वस्त्राभूषण, वाहन और भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। जीवन साथ का साथ अधिक ऊर्जावान बना देगा। खुशहाल जिंदगी की झलक देखने को मिलेगी। जीविकोपार्जन के लिए किए गए उपायों का लाभ लेने का समय है। मन प्रसन्‍न रहेगा।

धनु राशिः आज के दिन अपने निजी विचारों को छोड़कर, दूसरों के विचारों पर भी ध्यान देने की सलाह है। घर के काम करते समय सकारात्मक रवैया रखें। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा। आज आपका खानपान प्रभावित हो सकता है। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशिः आज के दिन आलस्य,थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थ महसूस करेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारी को आप के कार्य से संतोष नहीं होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लायेगी। सोंच-समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे। महिलाओं को परिवार के प्रति उदासीनता रह सकती है।मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लाएगी। कारोबार में सफलता मिल सकती है। अांतरिक रुप से ऊर्जावान रहेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। समाज में मान सम्‍मान बना रहेगा।

कुंभ राशिः आज आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। विचारों में स्थिरता से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। आपके रूके हुये कार्यो को पूरा करायेगा तथा भाग्य पक्ष में मजबूती लायेगा। कलान्तर में किये गये कर्मो का प्रतिफल आपके जीवन में चार-चॉद लगा देगा। अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है, अत: आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें। घर और संपत्ति से जुडे़ कार्यों में आज संभलकर चलने की सलाह है। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। विरोधी रुकावट डाल सकता है। कोई बड़े नुकसान की आशंका है, सावधान रहें। ज्‍यादा पैसा कमाने के लालच से बचें।

मीन राशिः मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओ के साथ सम्बंधो में निकटता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य के अनुसार लाभ के भागीदार बन जाएंगे। सेहत अच्‍छी रहेगी। किसी काम के लिए कर्ज स्‍वीकृति मिल सकती है। पुराना अटका पैसा प्राप्‍त होने से खुशी। स्वभाव का हठ आपको परेशानी में डाल सकता है। कुछ लम्बित कार्यो का शीघ्र ही समाधान होगा जिसके फलस्वरूप आप नयें कार्यो का शुभारम्भ कर सकते है। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है। अधिक भावुकता के कारण मन परेशान रहेगा। सामाजिक सम्मान भंग न हो, इसका ध्यान रखिएगा। अपनी निजी बातों को गुप्‍त रखें।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story