धर्म-कर्म

आज आपका राशिफल क्या कहता है, जानिए पूरे दिन का हाल

Shiv Kumar Mishra
29 Jan 2020 3:29 AM GMT
आज आपका राशिफल क्या कहता है, जानिए पूरे दिन का हाल
x

मेष: आज का दिन ऐसे जातकों के लिए ठीक होगा जोकि वरिष्ठ हैं तथा उन्हें कामों का अच्छा अनुभव हैं। ऐसे लोगों को अच्छी बढ़त होगी। अर्थात् आपके सम्मान में वृद्धि होगी। जिससे आप खुश होंगे। व्यवसायिक जीवन में अच्छी बढ़त के अवसर बने होंगे। वाहन व भवन के क्षेत्रों में कशमकश करनी पड़ सकती है।

वृषभ: आज अपने किसी सहयोगी संस्था के साथ अपने साझा कार्यक्रमों को तैयार करने में लगे होंगे। जिससे आने वाले समय में संबंधित जिम्मेदारी को निभाने को संशय न हो। हालांकि आप अपने समय की बर्बादी को रोकने का प्रावधान कर सकते हैं। किन्तु स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही परेशानी का कारण हो सकती है।

मिथुन: आज आप अपने अर्थ लाभ को और पुख्ता करने तथा जीवन स्तर को बेहर बनाने की कवायद में लगे हुए होंगे। जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा होगा। आज निजी संबंधों में साथी के साथ अनुकूल वातार्ओं के दौर से खुश होंगे। अधिकारों की लड़ाई में सफल होंगे। किन्तु तकनीकी कारणों से परेशान होंगे।

कर्क: आज अपने काम-काजी जीवन में सकारात्मक माहौल बनाने में लगे हुए होंगे। जिससे आप कुछ नई कार्य नीति को क्रियान्वित करने में सफल होंगे। वाहन व भवन के कामों में आपको अच्छा लाभ होगा। धन निवेश व विदेश के कामों में अच्छी बढ़त के अवसर होंगे। पे्रम संबंधों में साथी की बातों से परेशान होंगे।

सिंह: आज आप अपने कार्मिक जीवन में सफलता का परचम लहराने में लगे हुए होंगे। इस हेतु आप अपने प्रबंधन तंत्र को और मजबूत बनाने में लगे हुए होंगे। धन निवेश व विदेश के कामों में प्रगति होगी। यात्रा के मामलों में कुछ परेशानी के चलते आपको कुछ चिंताए हो सकती हैं। धन मामलों में आज व्यय होगा।

कन्या: आज अपने सेहत को और पुष्ट रखने तथा कामों को गति देने के लिए पहले से अधिक सक्रिय होंगे। इस दौरान आपको अधिक धन व्यय करने की जरूरत होगी। अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद कर सकते हैं। धन निवेश व विदेश के कामों में परेशानियों की स्थिति बनी होगी। पे्रम संबंधों में और वक्त देना होगा।

तुला: आज सामाजिक व राजनैतिक तथ्यों को और पुष्ट करने पर जोर देंगे। जिससे आप खुश होंगे। हालांकि इस हेतु आपको और परिश्रम करने की जरूरत होगी। जीवन साथी के साथ अच्छा समांजस्य होगा। गृहस्थ जीवन को और अच्छा बनाने में लगे हुए होंगे। धन निवेश व विदेश के कामों में परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक: आज आपको दूर-दराज के क्षेत्रों में किसी प्रभावशाली संस्था के साथ काम करने या फिर जुडऩे के अवसर होंगे। जिससे आप खुश होंगे। हालांकि धन निवेश व विदेश के कामों आज अच्छी प्रगति होगी। जिससे खुश होंगे। पे्रम संबंधों में साथी के साथ कुछ बातों में तालमेल कमजोर होगा। जिससे परेशान होंगे।

धनु: आज आप अपने आय को बढ़ाने के सिलसिले को और तेज करने में लगे हुए होंगे। आप इस बात की अनुभूति करते हुए होंगे कि आपके कई प्रयास धीरे-धीरे सफल हो रहे हैं। जिससे आप अपने जीवन स्तर को और अच्छा बनाने में लगे हुए होंगे। किन्तु पे्रम संबंधों में तालमेल का सिलसिला नहीं थमने वाला है।

मकर: आज का दिन कार्मिक व व्यापारिक जीवन में आपको अच्छी बढ़त देने वाला होगा। जिससे खुश होंगे। ऐसे जातक जो कि नौकरी करते हैं, उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि की स्थिति होगी। जिससे खुश होंगे। सेहत के लिए आज का दिन ठीक होगा। किन्तु पे्रम संबंधों में आपके साथी का रूख आपके खिलाफ हो सकता है।

कुम्भ: आज आप अपने बेहतर जीवन के मार्ग को निर्मित करने में जोर देंगे। कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में अच्छी बढ़त के अवसर होंगे। जिससे आप खुश होंगे। घर के मुद्दों में ज्यादा हस्ताक्षेप करने से बचते हुए होंगे। जिससे कोई बड़ा विवाद न हो। यदि कोई बुजुर्ग आप से जुड़े हैं, तो उन्हें सहयोग देने की इच्छा होगी।

मीन: आज अचानक कुछ ऐसे कामों को करने में जोर देगे जोकि बाहर के हैं। आपको अपने कार्य व व्यवसाय को सम्पन्न करने के लिए इधर-उधर की भाग-दौड़ तेज करनी होगी। धन निवेश विदेश के कामों में अच्छी बढ़त होगी। पे्रम संबंधों में अन्तर विरोध के चलते आप परेशान होंगे। साथी को समझाना चुनौती होगी।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story