धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)

Alok Mishra
14 Jun 2018 7:01 AM GMT
क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल)
x
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। बहुत दिनों से रुका काम आज शुरू हो सकता है।

मेष - मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। बहुत दिनों से रुका काम आज शुरू हो सकता है। छिटपुट परेशानियां खत्म होने की संभावना है। कामकाज में मन लगने से कारोबार या नौकरी में आगे बढ़ सकते हैं। आसपास के कुछ लोग आपके भरोसे हो सकते हैं। परिवार के साथ आपकी आत्मीयता बढ़ सकती है।जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। दिन भी अच्छा रहेगा। प्रेमी से अपने दिल की बातें शेयर करें। लव लाइफ से जुड़ा बड़ा फैसला भी करने से बचें।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जरूरी काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। सेविंग भी बढ़ सकती है। योजनाएं सफल हो सकती है। बिजनेस या नौकरी के टारगेट भी पूरे हो सकते हैं। विदेश या दूर स्थानों से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कारोबार बढ़ाने में सफलता मिल सकती है।पार्टनर आपकी मजबूरी समझने की कोशिश करेगा। पार्टनर के साथ समय बीतेगा। उलझी हुई बातें करने से बचना होगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। कोई भी बड़ा काम करने से पहले एक बार अच्छे से सोच लें। बिजनेस में आने वाली परेशानियों से निपटने की कोशिश करें। रोमांटिक विचारों में खोए रह सकते हैं। परिवार के लोगों की मदद मिल सकती है। नजदीकी रिश्ते आपके लिए बहुत खास हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपका दिन भी अच्छा कहा जा सकता है। परिवार का सहयोग मिल सकता है।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है।किसी दोस्त से मुलाकात कारगर साबित होगी। नौकरी या कारोबार में कोई आपको ऐसी सलाह दे सकता है जिससे आपका समय बदल जाएगा। ज्यादातर मामले आसानी से निपट सकते हैं। किसी बड़े या महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात का अच्छा मौका मिल सकता है। - दिन की शुरुआत अच्छी हो सकती है। दाम्पत्य जीवन के विवाद भी सुलझ सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती होने के योग हैं। जो भविष्य में आगे बढ़ सकती हैं।
सिंह राशि- - सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। कारोबार में फायदा होने के योग हैं। उत्साह भी रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ लोग भी आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आज आप निवेश के कुछ मामलों को गहराई से समझने की कोशिश कर सकते हैं। वर्तमान नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। कोई नई नौकरी भी मिल सकती है। पार्टनर के साथ मिल कर नई योजनाएं बनाएं। लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग हैं। आपका दाम्पत्य जीवन भी मजबूत हो सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।किसी पुराने काम का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। नया काम शुरू करने का मन बना रहे हैं तो शुरू कर सकते हैं। ज्यादातर मामलों में आप समझौते का मन बना कर चलें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती हैं। किसी भी काम को करने के पहले दोस्तों और अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। लव लाइफ से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचें। दिन थोड़ा मिला-जुला हो सकता है। आपकी किसी बात पर पार्टनर नाराज भी हो सकता है।
और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story