धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल) - Page 2

Alok Mishra
14 Jun 2018 7:01 AM GMT
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। बहुत दिनों से रुका काम आज शुरू हो सकता है।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। - भाई या साथी की सफलता से खुशी मिल सकती है। किस्मत का साथ मिलने से फायदा होगा। लोगों की नजरों में आपकी इज्जत बढ़ सकती है। नौकरी बदलने का विचार दिमाग से निकाल दें। नौकरीपेशा लोगों को कुछ नए और बेहतर मौके मिल सकते हैं। आपकी किसी बात पर पार्टनर का मूड बिगड़ सकता है। पार्टनर आपसे ज्यादा देर इस तरह नहीं रह सकता।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। करियर में कोई बिल्कुल ही नया ऑफर आपको मिल सकता है। बचा हुआ काम निपटाने पर पूरा ध्यान दें। कोई भी मामला सकारात्मक रहकर निपटाने की कोशिश करें। दिन ठीक-ठाक है। कोई सकारात्मक विचार आपको सहारा दे सकता है। सोचे हुए काम या प्लानिंग में आप खुद बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीत सकता है।

धनु राशि- धनु धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है।कामकाज में तेजी हो सकती है। अपना व्यवहार जितना लचीला रखेंगे, उतना ही फायदा आपको हो सकता है। आप किसी के लिए बहुत मददगार भी साबित हो सकते हैं। भावनात्मक तौर पर आप लोगों को सहारा दे सकते हैं। आपके मन में कई अच्छे विचार भी आ सकते हैं।पति-पत्नी के बीच कोई गलतफहमी है तो वह दूर हो सकती है। प्रेमी से सहयोग मिल सकता है।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है।आसपास के कुछ लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। पैसों की जरूरत महसूस हो सकती है। सामाजिक दायरे में भी बदलाव आ सकता है। नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपके इरादे और सपनों में भी बदलाव हो सकता है। अपनी कोशिश में लगे रहें। लंबी योजनाओं की बजाए सिर्फ काम पर ध्यान दें।पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। पार्टनर भावुक हो सकता है। लव लाइफ में लापरवाही न करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति शुभ हो सकती है। अपने लिए आगे का रास्ता आप खुद ही बनाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई अधूरा काम निपटाने में सफलता मिल सकती है। दोस्तों से ही आपको किसी नए बिजनेस या निवेश के बारे में जानकारी मिल सकती है। अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर ध्यान दें।पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती बढ़ सकती है। इस राशि के प्रेमियों का दिन अच्छे से बीत सकता है। पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलने के योग हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। आप में कामकाज करने की ऊर्जा बढ़ सकती है। इसका उपयोग सोच-विचार कर ही करें। करियर में प्रगति का मौका मिल सकता है। ऑफिस में आप आने वाले दिनों की तैयारियों में लगे रह सकते हैं। कोशिश करेंगे, तो सब सुलझ भी सकता है। घर-परिवार के मामलों में आप वही करें, जो आपका मन कहता हो। अपनी जिम्मेदारियों पर भी आपको ध्यान देना चाहिए। जीवन का आनंद लें। पार्टनर को ज्यादा समय देने की कोशिश करें। पार्टनर से सम्मान और प्यार भी मिल सकता है।

Next Story