धर्म-कर्म

क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल) - Page 2

Alok Mishra
23 Jun 2018 6:37 AM GMT

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं।ऑफिस और बिजनेस में नया काम हो सकता है। कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। अटके काम पूरे होने की संभावना है। नए काम करने के लिए योजनाएं बन सकती हैं। उसमें कुछ लोग मदद कर सकते हैं। पैसों के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।इस राशि के अविवाहित लोग किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर दें। आपके लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। दूसरों पर आपके काम और व्यवहार का पॉजिटिव असर पड़ेगा। पैसों के मामलों में सोच-विचार और प्लानिंग हो सकती है। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपके काम भी समय से पूरे हो सकते हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा हो सकता है। लव पार्टनर आपको सरप्राइज दे सकता है। आपका मूड भी आज अच्छा रहेगा। समय अच्छे से बीतेगा।

धनु राशि- धनु धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। बेरोजगार लोगों को कोशिश और मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। सोचे हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं। आप में उत्साह रहेगा। मन में उत्सुकता रहेगी और कई नए मौके मिल सकते हैं। रोजमर्रा के कामों की ज्यादा चिंता न करें। साथ काम करने वाले लोगों की कोई नई बात आपको पता चल सकती है। लाइफ पार्टनर और लवर से सुख मिल सकता है। आज आप किसी को अपने दिल की कोई बात कहना चाह रहे हैं तो बोल दें।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता हैआज आप सोच-समझकर फैसले लें। आगे बढ़ सकते हैं। अपने विचारों से दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आपका दायरा बढ़ सकता है। किसी नई जगह पर भी जाने के योग हैं। नए लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है।लव लाइफ पहले से अच्छी हो सकती है। पुरानी बातें भूल कर जिंदगी की नई शुरुआत करने की कोशिश करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं।आपके लिए दिन सामान्य है। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। ऑफिस में आप बहुत से मामलों में सफल भी रहेंगे। अपने काम और विचारों से लोगों को सहमत कराने में भी आपको सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आप किसी नए साथी की मदद करेंगे। नए प्लान भी आपके सामने आ सकते हैं। पार्टनर को खुश करने के लिए एक्स्ट्रा खर्चा करना पड़ सकता है। किसी को प्रपोज भी कर सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं।संभलकर कदम बढ़ाएंगे तो बहुत हद तक विवादों से बच जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। नए विचार मन में आएंगे। ज्यादातर लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में सफल रहेंगे। जूनियर से मदद मिलेगी। लव लाइफ की कुछ गलतफहमियां दूर हो सकती है। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा और सफल भी हो सकता है।

Next Story