- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
आर्टिकल-370 के मुद्दे पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का यू-टर्न?
पटना : अनुच्छेद 370 को लेकर अब तक विरोध करते आ रही नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने अब इस मामले में यू-टर्न ले लिया है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने दो टूक कहा है कि अब यह कानून बन गया है और कानून पूर देश में लागू होता है। ऐसे में हम सभी को इसका पालन करना चाहिए। सिंह ने कहा कि अब इस मुद्दे पर हम सभी को केंद्र सरकार के साथ होना चाहिए।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाने वाले आरसीपी सिंह ने यह भी साफ किया कि पार्टी ने आखिर संसद में इस प्रस्ताव का विरोध क्यों किया। उन्होंने कहा, 'हमारे दिवंगत नेता जॉर्ज फर्नांडिस ने कहा था कि हम किसी भी विवादित प्रस्ताव का साथ नहीं देंगे। इसमें तीन तलाक और राम मंदिर जैसे मुद्दे भी शामिल हैं। ऐसे हम इन मामलों का विरोध कर रहे हैं। लेकिन, चूंकि अब यह कानून बन गया है तो फिर विरोध का कोई मतलब नहीं है। अब हमें केंद्र के साथ खड़ा होना है।'
बता दें कि 370 के विरोध के बाद नीतीश की पार्टी में भी दो धड़े बंट गए हैं। पार्टी के भीतर कई नेताओं का मानना है कि इस बिल का समर्थन करना चाहिए था। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के भीतर एक वर्ग है जो नीतीश कुमार के स्टैंड से असहज है। इन नेताओं ने नीतीश कुमार को अपने रुख से अवगत भी कराया है।
केसी त्यागी ने किया बचाव
जेडीयू नेता अजय आलोक ने तो नीतीश कुमार से आग्रह किया था कि वह जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक के खिलाफ उठाए गए रुख की समीक्षा करें। हालांकि इस बीच जेडीयू वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पार्टी स्टैंड का बचाव किया है। इस मुद्दे पर सदन से वॉकआउट करने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, 'यह लोकनायक जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया और जॉर्ज फर्नांडिस जैसे दिग्गज समाजवादी नेताओं की विचारधारा के अनुरूप था।'