पटना

AK-47 मामला: बाहुबली अनंत सिंह के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया

Special Coverage News
20 Aug 2019 12:47 PM GMT
AK-47 मामला: बाहुबली अनंत सिंह के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया
x
उसके बाद से पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी कर रही है लेकिन अबतक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

पटना : घर से एके 47 बरामदगी मामले में बाढ़ कोर्ट ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनके दो सहयोगियों लल्लू मुखिया तथा रणवीर यादव के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। इसके साथ ही बाढ़ कोर्ट के आदेश पर कुर्की का वारंट भी जारी किया गया है। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने गिरफ्तारी वारंट बाढ़ थाना कांड संख्या 389/19 के तहत मामला दर्ज किया गया.

अब ये स्पष्ट रूप से ये मन जा सकता है कि जल्द बी छोटे सरकार की गिरफ्तारी निश्चित है।इससे पहले बाढ़ के एडीजे 4 कोर्ट ने अनंत के ऑडियो वायरल मामले में अग्रिम जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया है। अनंत सिंह ने पंडारक थाना क्षेत्र में दो लोगों की हत्या की साजिश करने के मामले में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी।

तीन दिन पहले अनंत सिंह के लदमा स्थित पैतृक गांव में उनके घर से एके 47 और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस पटना में उनके आवास पर अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की लेकिन , वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। उसके बाद से पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी कर रही है लेकिन अबतक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story