पटना

राहुल गांधी ने की बिहार कांग्रेस कमेटी की घोषणा, नये अध्यक्ष बने

Special Coverage News
18 Sep 2018 6:20 AM GMT
राहुल गांधी ने की बिहार कांग्रेस कमेटी की घोषणा, नये अध्यक्ष बने
x
File photo of Rahul Gandhi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नये अध्यक्ष मदन मोहन झा को बनाया गया है. उन्हें तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.


जबकि बिहार प्रदेश प्रचार समिति का चेयरमैन डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को बनाया गया है. प्रदेश की कमेटी में चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाये गये है. यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत द्वारा दी गई है.


कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर डॉ अशोक कुमार , कौकब कादरी , समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर धीरज बनाये गए है. यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार बडाने के उद्देश्य से की गई है.





Next Story