- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
कांग्रेस का 'हाथ' थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से होंगे उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार से बड़ी खबर आ रही है. बीजेपी से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल होंगे. वे पटना साहिब से कांग्रेस की सीट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी सूत्रों ने बताया कि महागठबंधन के टूटे हुए तार को जोड़ने में शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ी भूमिका निभाई. सूत्रों की मानें तो बिहार में महागठबंधन में कांग्रेस नौ सीटों पर लड़ने के लिए तैयार हो गई है. इन नौ सीटों में पटना साहिब भी शामिल है, जहां से 'बिहारी बाबू' चुनाव' लड़ेंगे.
बता दें कि बिहार में एनडीए में सीटों का जो एलान हुआ है उसमें पटना साहिब सीट बीजेपी के खाते में गई है. चर्चा है कि इस सीट से बीजेपी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतार सकती है. अगर ऐसा हुआ तो आने वाले वक्त में रविशंकर प्रसाद वर्सेज शत्रुघ्न सिन्हा देखने को मिल सकता है. हालांकि अभी कोई औपचारिक एलान नहीं हुआ है.पटना साहिब सीट पर 19 मई को सातवें और अंतिम चरण में चुनाव होना है.
हाल ही में ट्विटर पर दिया था पार्टी छोड़ने का संकेत
चाहे कोई सार्वजनिक मंच हो या फिर सोशल मीडिया हो शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी और केंद्र की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते रहे हैं. हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर इस बात का संकेत दिया था कि वे पार्टी को छोड़ सकते हैं. अपने ट्विटर पर उन्होंने लिखा था जो वादे किए गए थे वह अभी तक पूरे नहीं हुए हैं. मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि जल्द ही वादे पूरे हों. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ''मोहब्बत करने वाले कम न होंगे, (शायद) तेरी महफिल में हम न होंगें.