- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
नशे में शादी करने पहुंचा दूल्हा, बारातियों को बनाया बंधक
बिहार के मोतिहारी में शराब के नशे में शादी करने जाना दूल्हे को महंगा पड़ा है. शादी करने पहुंचे लड़के की इस करतूत से नाराज ग्रामीणों ने दूल्हे सहित पूरी बारातियों को बंधक बना लिया.
ग्रामीणों ने जब बारातियों को बंधनक बना लिया तब वहां के लोगों ने पंचायत की. पंचायत के बाद दहेज में लिए गए रुपए और शादी में हुए खर्च को दूल्हा पक्ष से लेने बाद ग्रामीणों ने दूल्हा और बारातियों को मुक्त किया. घटना केसरिया थाना क्षेत्र की बथना पंचायत के प्रदुमन छपरा गांव की है.
मुजफ्फरपुर से आई थी बारात
दूल्हे क नाम राहुल कुमार है. वह मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के कोटवारा से बारात लेकर मोतिहारी आया था. उसकी शादी यहां के ग्रामीण जितेंद्र सहनी की लड़की से होनी थी. बारात लड़की के दरवाजे पहुंची और पूजन विधि की शुरुआत हो गई. इसी दौरान लड़की पक्ष को मालूम हुआ कि दूल्हा शराब के नशे में है. यह बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई.
मान मनौवल के बाद बाराती हुए मुक्त
शराब की बात जानने के बाद लड़की के पिता ने निर्णय लिया कि उनकी बेटी की शादी किसी शराबी लड़के से नहीं होगी. इस पर दूल्हा हो-हंगामा करने लगा. इसके बाद ग्रामीणों ने दूल्हा सहित पूरी बारात को ही बंधक बना लिया. इसके बाद बारातियो ने मान मनौवल शुरू किया. लेकिन पिता अपनी बेटी का हाथ शराबी के हाथों में नहीं सौंपने पर अडिग रहे. अन्ततः ग्रामीणों ने पंचायती कर दहेज में लिए रुपए और खर्च किए गए रुपयों को वापस देने का फैसला किया. रुपए वापस करने के बाद दुल्हा और बाराती मुक्त हो सके.