पटना

बेगुसराय में सिमरिया घाट सिक्स लाइन पुल के पेटी कांट्रैक्टर को मारी गोली, मौत

Special Coverage News
11 Sep 2019 12:33 PM GMT
बेगुसराय में सिमरिया घाट सिक्स लाइन पुल के पेटी कांट्रैक्टर को मारी गोली, मौत
x

बेगूसरायः निर्माणाधीन सिमरिया सिक्स लेन पुल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे पेटी कांट्रैक्टर को गोली मार दी है। इसके पहले भी अपराधियों ने रंगदारी मांगते हुए काम बंद करने की धमकी दी थी। उसके बाद दो दिनों तक काम बंद रहा था।

नदी में कूद कर बचाई जान

बेखौफ अपराधियों ने सिमरिया में बन रहे सिक्स लेन पुल निर्माण कार्य में लगे पेटी कांट्रैक्टर को गोली मारकर घायल कर दिया है। गोली लगने के बाद पेटी कांट्रैक्टर संजय महतो ने पानी में कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संजय महतो ने तो नदी में कूद कर अपनी जान बचा ली, लेकिन दूसरे व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। हालांकि पेटी कांट्रैक्टर संजय महतो आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि हत्या, लूट, रंगदारी के दर्जनों मामलों में वह वांटेड अपराधी है।

छानबीन करने में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि पुलिस मौत की पुष्टि तो नहीं कर रही है, लेकिन घटना की सूचना पर छानबीन कर रही है। आपको बता दें कि रंगदारी की मांग पर कुछ दिनों पहले भी अपराधियों ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को धमकाया था और काम बंद करवाया था। जिसके बाद मजदूरों ने दो दिनों तक काम बंद कर दिया था।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story