- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
बिहार में जंगलराज, बेगूसराय में प्राइवेट ट्यूटर की गोली मारकर हत्या
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में अपराधियों की गोली के शिकार इस बार प्राइवेट टीचर को होना पड़ा है।ट्यूशन पढ़ाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे रतनपुर ओपी के सरस्वतीनगर में आवास लेकर रह रहे प्राइवेट ट्यूटर अनिल कुमार सिंह (50) की हत्या घात लगाए अपराधियों ने शुक्रवार की रात गोली मारकर कर दी.
गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी व पुत्री बाहर निकली तो अनिल सिंह खून से लथपथ सड़क पर गिरे मिले।बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए. सूचना पाकर रतनपुर ओपी अध्यक्ष राजीव कुमार दलबल के साथ वहां पहुंचे तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था।
पुलिस ने घटनास्थल से देसी पिस्टल का दो खोखा एवं चार जिंदा गोली बरामद किया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही एएसपी मिथलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी.मृतक शेखपुरा जिला के बरबीघी थाना के पैन दिहरी के मूल निवासी थे. वे तकरीबन बीस याल से लगातार यहां रह रहे थे.
लगभग 15 वर्षों तक वे पिपरा के शत्रुघ्न सिंह के मकान में रहे. कुछ माह पूर्व से वे सरस्वती नगर, ईटवा में अजय सिंह के मकान में डेरा लेकर रह रहे थे. शिक्षक अनिल कुमार सिंह शांत व मिलनसार स्वभाविक के थे.
परिवार के लोगों के मुताबिक किसी से उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी. घटना की सूचना मिलते ही नवादा से बेगूसराय पहुंचे उनके छोटे भाई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अनिल सिंह को दो पुत्री ही है. इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया।