- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
मोदी और नीतीश का वश चले तो साहेब (लालूप्रसाद) को फांसी दे देंगे - राबड़ी देवी
पटना. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को बिहार की जनता के नाम चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने लिखा- साहेब (लालू प्रसाद) को तानाशाहों द्वारा इसीलिए प्रताड़ित किया जा रहा है कि उन्होंने वंचित, उपेक्षित और उत्पीड़ित वर्गों के लिए लड़ाई लड़ी। समाज में समानता लाई। कोई भाजपाइयों से पूछे कि साहेब ने गरीबों का भला और समाज में भाईचारा स्थापित करने के अलावा क्या गुनाह किया है?
रांची के रिम्स में दस कदम दूर जांच घर में उनके स्वास्थ्य जांच के लिए सैंपल क्यों नहीं भेजे जा रहे? आखिर मोदी-शाह की मंशा क्या है? अगर नीतीश कुमार और मोदी का वश चले तो वे साहेब को कल ही फांसी दे दें। कहा- स्वास्थ्य के आधार पर जमानत के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। साहेब को जेल मैन्युअल और मानवाधिकार का हनन करते हुए किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा। हम जनता की अदालत में हैं और वही इसका बदला लेगी।
बेटी मीसा के समर्थन के लिए किया रोड शो
महागठबंधन की प्रत्याशी व बेटी डाॅ. मीसा भारती के पक्ष में पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने शनिवार को दानापुर में रोड शो किया। खगौल लख से शुरू होकर मोती चौक, जमालुद्दीनचक, सरारी, शिवाला चौक, उसरी, सराय, चांदमारी, तुरहाटोली सहित अन्य इलाकों में जनसंपर्क किया। शिवाला चौक पर तेजप्रताप यादव भी रोड शो में शामिल हुए। राबड़ी देवी ने कहा कि राजद जमात की पार्टी है, चारों ओर महागठबंधन की लहर है। जनता इस चुनाव में जदयू व भाजपा को सबक सिखाएगी। मौके पर भोला यादव, राज किशोर यादव, मो. रेयाज अहमद, अजय यादव अादि भी मौजूद थे।