- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
महाराष्ट्र के बाद बिहार में भी राजनीतिक गठबंधन की सुगबुगाहट तेज!
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि बिहार में अगर गैर-बीजेपी दल साथ आए और महाराष्ट्र फॉर्मूला लागू हुआ तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हार जाएगी. उनसे आरजेडी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के गठबंधन की संभावनाओं को लेकर सवाल पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी विरोधी पार्टियां साथ आईं और महाराष्ट्र फॉर्मूला लागू हुआ तो बीजेपी हार जाएगी. इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है.
बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए शिवसेना ने महाराष्ट्र में एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया. इसके बाद आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने 2020 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को हराने के लिए बिहार में भी इसी तरह के फॉर्मूले की कोशिश करने की वकालत की है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी को हराने के लिए एक बार फिर आरजेडी के साथ जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा, "अगर गैर-बीजेपी दल एक साथ आते हैं तो बिहार में एनडीए की हार होगी. किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि जेडीयू और आरजेडी फिर से एक साथ मिलें और मुझे लगता है कि बीजेपी को हराने के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है."
आरजेडी नेता ने कहा कि बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए नीतीश कुमार के साथ हाथ मिलाने में कोई पेच नहीं है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "आरजेडी का कभी भी नीतीश कुमार के साथ कोई पेच नहीं था और आज भी हमारे पास कोई दिक्कत नहीं है." उन्होंने संकेत दिया कि बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए एक साथ आने के फार्मूले पर चर्चा करने के लिए जेडीयू और आरजेडी के बीच पिछले दरवाजे से बातचीत चल रही थी. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि जेडीयू के कई नेता बीजेपी को धूल चटाने और आरजेडी से हाथ मिलाने के मौके का इंतजार कर रहे थे.
हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार और आरजीडी साथ आएंगे तो यह मुद्दा है कि बाद में बहस का विषय बन सकता है.