पटना

हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी बहुत बड़े डॉक्टर हैं, लेकिन इंजेक्शन पहले देते हैं और बीमारी बाद में खोजते हैं

Shiv Kumar Mishra
23 Feb 2020 4:45 PM GMT
हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी बहुत बड़े डॉक्टर हैं, लेकिन इंजेक्शन पहले देते हैं और बीमारी बाद में खोजते हैं
x
स्वराज अभियान के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा है कि सरकार के पास तो हर चीज की सूची बनी हुई है।

स्वराज अभियान के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा है कि सरकार के पास तो हर चीज की सूची बनी हुई है। वोटर लिस्ट बना हुआ है। आधार कार्ड बना हुआ है। सरकार वोटर लिस्ट को नागरिकता की सूची मान ले। इससे आधार कार्ड को भी जोड़ दे। इसमें जिसका नाम छूट गया है, उन्हें नाम जोड़ने के लिए छह माह का समय दे। अगर किसी ने गलत तरीके से नाम जोड़ा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करे। लेकिन यह काम तो हर छह माह में होता रहता है।

उन्होंने कहा है कि हमारे प्रधानमंत्री बहुत बड़े डॉक्टर हैं, इंजेक्शन पहले देते हैं। बीमारी बाद में खोजते हैं। आज इस देश में आर्थिक मंदी है। पटना विश्वविद्यालय छात्र युवा समिति की ओर से आईएमए हॉल में मौलाना अबुल कलाम की पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में योगेंद्र यादव मुख्य वक्ता के तौर पर बोल रहे थे। उन्होंने मौलाना अबुल कलाम आजाद के बारे में कहा कि वे ही ऐसे व्यक्ति थे, जिसने मुस्लिम लीग का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आधुनिक भारत के निर्माता थे। जिसने भारतीय मुसलमानों में राष्ट्रवाद की सच्ची समझ पैदा कर द्विराष्ट्र के सिद्धांत को खारिज कर दिया।

देश में विद्वेष फैला रही है सरकार

उन्होंने कहा सरकार सीएए, एनआरसी जैसे कानूनों के जरिये देश में विद्वेष फैला रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. नईमुद्दीन ने कहा कि देश के प्रथम शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद बहुआयामी शख्सियत वाले व्यक्ति थे। संगोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व पुसू संयुक्त सचिव आजाद चांद ने की। इस मौके पर शिबली तबरेज, शहनूर, अजमल, कमाल परवेज, जीशान महबूब, अलकमा, राजा उपस्थित थे।


Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story