लाइफ स्टाइल

मनोज कुमार को मिलेगा 'दादा साहब फाल्‍के अवॉर्ड' - बॉलीवुड ने दी बधाई

Special News Coverage
4 March 2016 12:32 PM GMT
मनोज कुमार को 'दादा साहब फाल्‍के अवॉर्ड'
मनोज कुमार को 'दादा साहब फाल्‍के अवॉर्ड'


मुंबई : फिल्म अभिनेता मनोज कुमार को साल 2015 के 'दादा साहब फाल्‍के अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें देशभक्ति पूर्ण फिल्मों में काम करने के कारण 78 वर्षीय मनोज कुमार 'भारत कुमार' के नाम से भी मशहूर रहे हैं।

1937 को एबटाबाद में जन्मे मनोज कुमार 1960 में पहली बार फिल्म 'कांच की गुड़िया' में लीड रोल में नजर आए थे। इसी दशक में उन्होंने 'पत्थर के सनम', 'साजन', 'सावन की घटा', 'पहचान' और 'आदमी' जैसी कई फिल्में की।

नेशनल अवॉर्ड और पद्मश्री से हो चुके हैं सम्मानित :
1965 में जब उन्होंने 'शहीद' की, तभी से उनकी लोगों के दिलों में उनकी हीरो की इमेज बन गई। 'उपकार' के लिए मनोज कुमार को नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। 1992 में भारत सरकार ने उन्हें देश का चौथा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री दिया।

मनोज कुमार ने हरियाली और रास्ता, हिमालय की गोद में, उपकार, पूरब और पश्चिम, रोटी कपड़ा और मकान और क्रांति जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

बॉलीवुड ने दी बधाई :









Next Story