लाइफ स्टाइल

'दबंग' सलमान को मिली जान से मारने की धमकी

Special News Coverage
23 Feb 2016 7:18 AM GMT
सलमान को मिली जान से मारने की धमकी


मुंबई : बॉलीवुड के दबगं अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है।

दरअसल, 16 फरवरी को पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन आया था। जिसमे सलमान को जान से मारने की बात कही गई थी। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। उस स्थान का भी पता लगा लिया गया है जहाँ से फोन किया गया था। लेकिन अभी अज्ञात व्यक्ति का पता नहीं चला है।

आपको बता दे कि कुछ दिन पहले खबरे आई थी कि सलमान खान और फरहान अख्तर जैसे बड़े सितारों को अंडर्वल्ड से धमकिया मिल रही है। और उनसे पैसो कि मांग भी की जा रही है। फ़िलहाल सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सुल्तान की शूटिंग में व्यस्त है।
Next Story