- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- #GulaboSitabo फर्स्ट...
#GulaboSitabo फर्स्ट लुक : खड़ूस बूढ़े के किरदार में नजर आ रहे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो के ऐलान के बाद से ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी थी. आयुष्मान और अमिताभ को साथ देखना सही में दिलचस्प होगा और शूजित सरकार की बदौलत हम इन टैलेंटेड एक्टर्स को एक ही फिल्म में जल्द देखेंगे. विक्की डोनर और पीकू के साथ शूजित सरकार, आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था और अब वो इस कॉमेडी फिल्म में दोनों को साथ लेकर आ रहे हैं.
फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है और अमिताभ बच्चन ने अपने हिस्से का काम शुरू कर दिया है. अमिताभ ने ट्विटर पर अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी और अपनी लुक के बारे में टीज भी किया.
लेकिन लगता है कि जब से शूटिंग की शुरुआत हुई है, गुलाबो सिताबी के मेकर्स परेशान हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि मंगलवार को अमिताभ बच्चन की फिल्म के सेट्स से कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गयी थीं. जी हां, लखनऊ के कैसरबाग के महमूदाबाद मैंशन में इस फिल्म की शूटिंग हो रही है और इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना के मकान मालिक का किरदार निभा रहे हैं.
खबर है कि फिल्म के सेट्स से अमिताभ की तस्वीरें वायरल होने के बाद फिल्म से जुड़े सभी लोगों से तस्वीरों के लीक होने के बारे में पूछा गया और लापरवाही करने के लिए झाड़ लगाई गई. सूत्रों के मुताबिक, 'शूजित सरकार और फिल्म के प्रोड्यूसरों ने शूटिंग की जगहों की सिक्योरिटी बढ़ा दी है. इसकी वजह से गुरुवार को शूटिंग शुरू होने में देर भी हुई थी. अब किसी को भी सेट्स पर फोन ले जाने की इजाजत नहीं है और आप नो रिकॉर्डिंग और नो मोबाइल फोन्स के साइन हर जगह देख सकते हैं.'
अब मेकर्स ने अमिताभ बच्चन का बतौर बूढ़े आदमी का लुक खुद से भी रिलीज कर दिया है. तरण आदर्श ने ट्विटर पर ये लुक शेयर किया, जिसमें आप अमिताभ को बड़ी दाढ़ी के साथ चश्मा लगाए देख सकते हैं. उनकी नाक को प्रोस्थेटिक्स से अलग बनाया गया है और अमिताभ बच्चन यहां काफी खड़ूस नजर आ रहे हैं.
बता दें कि ये फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी.
Unveiling Amitabh Bachchan's quirky character look from #GulaboSitabo... Costars Ayushmann Khurrana... Directed by Shoojit Sircar... 24 April 2020 release. pic.twitter.com/Tg2V678xSu
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 21, 2019