- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कंगना रनौत ने शुरू में...
कंगना रनौत ने शुरू में क्यों की खराब फिल्में? बहन रंगोली ने जो लिखा है पढ़कर हो जाएंगे इमोशनल
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल एक-दूसरे को कितना अहमियत देती हैं, यह सभी जानते हैं। दोनों बहनें एक-दूसरे के लिए प्यार बरसाती रहती हैं। हाल ही में हमारे सहयोगी मुंबई मिरर के साथ एक इंटरव्यू में कंगना ने इसका भी खुलासा किया था कि एसिड अटैक पीड़िता अपनी बहन रंगोली की बेहतर देखभाल के लिए उन्हें शुरू में बेकार फिल्में भी कीं। अब रंगोली ने कंगना को इन सबके लिए धन्यवाद देते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।
सोशल मीडिया पर रंगोली का यह इमोशनल पोस्ट वायरल है। इसमें उन्होंने कंगना के लिए लिखा है, 'मैं कभी भी वह सबकुछ वापस नहीं कर सकती जो आपने मेरे लिए किया है। सिर्फ 19 साल की थी तुम, जब मेरे साथ वह भयावह हादसा (एसिड अटैक)हुआ। यहां तक कि माता-पिता भी मेरा चेहरा नहीं देख पा रहे थे। पर, तुम मेरे साथ खड़ी रही।'
'....शुक्रिया छोटू'
रंगोली ने आगे लिखा, 'तुमने मेरे घावों को धोया...मेरे इलाज के लिए दिन रात एक किया। फिर वर्षों के बाद जब चीजें बेहतर हुईं तो मेरी गोद में अपना सिर रखकर रखकर तुम रोई थी। मुझे खुशी है कि आप रोईं क्योंकि अक्सर मजबूत लोगा अपना दर्द साझा करना भूल जाते हैं...शुक्रिया छोटू..।'
'मेरे पास बैठकर रोने का समय नहीं था'
मुंबई मिरर के साथ एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया था कि जब वह 19 साल की थी तो रंगोली की मदद करने के लिए कई खराब फिल्में की थीं। उसने उन दिनों की याद ताजा की जब उसके आस-पास की लड़कियाँ सिर्फ एक दिन के बाल खराब होने से उदास महसूस करती थीं। लेकिन कंगना कहती हैं कि उस उम्र में उनके पास बैठने और रोने का समय नहीं था। उन्होंने कहा कि वह अपनी बहन रंगोली का बेहतर इलाज कराना चाहती थीं और इसलिए खराब फिल्में भी स्वीकार कीं।
पंगा में दिखेंगी कंगना
करियर की बात करें तो कंगना अब फिल्म पंगा में दिखने जा रही हैं। यह एक कबड्डी प्लेयर की कहानी है। शादी और मां बनने के बाद भी एक कबड्डी प्लेयर फिर मैदान में उतरना चाहती है। ये इसी इस संघर्ष की कहानी है। इसमें ऋचा चड्ढा भी अहम भूमिका में हैं।