लाइफ स्टाइल

इस आसान सवाल का भी जबाब नहीं दे पायीं सोनाक्षी सिन्हा

Special Coverage News
21 Sep 2019 4:04 AM GMT
इस आसान सवाल का भी जबाब नहीं दे पायीं सोनाक्षी सिन्हा
x
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 में रामायण से जुड़े इस आसान सवाल का भी जबाब नहीं दे सकीं सोनाक्षी सिन्हा

नई दिल्ली: शुक्रवार को कौन बनेगा करोड़पति में करमवीर एपिसोड में आई सोनाक्षी सिन्हा और रुमा देवी रूमा 22 हजार महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग दे चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा भी रूमा देवी के काम से बहुत प्रभावित हुईं और उन्होंने रूमा देवी के प्रोडक्ट की ब्रैंड अंबेस्डर बनी। रूमा के साथ शो में सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंचीं। शो में एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसके बाद सोनाक्षी को काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, बिग बी ने सवाल पूछा,


रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?

A. सुग्रीव B. लक्ष्मण

C. सीता D. राम


सोनाक्षी को जवाब नहीं पता था और उन्होंने इसके लिए एक्सपर्ट वाली लाइफलाइन चुनी। सोनाक्षी को जवाब ना पता होने पर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।बता दें कि सोनाक्षी के घर का नाम रामायण है और उनके दोनों भाइयों का नाम लव-कुश है। सोनाक्षी की प्रोफेशनल लाइफ लकी बात करें तो वो इन दिनों फिल्म 'दबंग 3' की तैयारियों में बिजी हैं। इस फिल्म में वो फिर सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story