- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर...
'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' के शूटिंग के दौरान बिगड़ी अक्षय कुमार की तबीयत
नई दिल्ली: बॉलीवुड में अक्षय कुमार की गिनती अनुशासित सितारों में होती है. वो हर काम तय वक्त पर करने के लिए जाने जाते हैं. बुधवार को अक्षय कुमार 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' के सेट पर बीमार हो गए. वो यश राज स्टूडियोज में शूट कर रहे थे. उनकी हालत को देखकर सेट पर डॉक्टर को बुलाया गया.
अक्षय को शरीर में दर्द की शिकायत थी और उन्हें हल्का बुखार भी था. इसके बावजूद उन्होंने शूट पूरा किया. अक्षय काम और वक्त दोनों की काफी इज्जत करते है और किसी भी हाल में उसे डिस्टर्ब नहीं करते. यही वजह है कि बॉलीवुड के बाकी सितारें जहां साल में 1 या 2 फिल्में करते हैं वही अक्षय 3 से 4 फिल्में कर जाते हैं.
इसके पहले वो गोवा में IFFI में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस दौरान अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए. सोशल मीडिया में अक्षय की स्पीच लाइनर के साथ पैर छूने की फोटो वायरल है.
अक्षय ने कहा, 'आज आधिकारिक रूप से मैं ये कहना चाहता हूं सर, आपने मेरे साथ बहुत सारी फ़िल्में की हैं. मैंने भी आपके साथ बहुत सारी फ़िल्में की हैं. कई फिल्मों में आपने मेरे पिता का रोल किया है.
आप हमारी इंडस्ट्री के पिता हैं हम आपसे बहुत कुछ सीखते हैं. अगर आप अनुमति दें तो मैं इंडस्ट्री की ओर से आपके पैर छूना चाहता हूं.' बात पूरी कर अक्षय स्टेज के सामने बैठे अमिताभ के पास पहुंचे और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. अमिताभ ने उन्हें गले लगा लिया.
embarrassed that Akshay does this .. no Akshay this is not done https://t.co/ySIylzttXJ
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 28, 2017
ऐसे ही एक ट्विटर पोस्ट को रीट्वीट करते हुए बिग बी ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'मैं शर्मिंदा हूं कि अक्षय ने ऐसा (पैर छूना) किया. नहीं अक्षय ऐसा नहीं करना चाहिए था.'