Archived

कच्‍चे तेल के दामों में भारी गिरावट, अब इतना सस्‍ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल

Special News Coverage
7 Jan 2016 1:59 PM GMT
diesel petrol price


नई दिल्ली : कच्‍चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बाद अब पेट्रोल-डीजल इतना सस्‍ता हो सकता है। शायद एक बार फिर देश के लोगों के लिए अच्‍छी खबर आ सकती है। क्‍योंकि दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम गुरुवार को 33 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गए हैं। 11 सालों में पहली बार हुआ है कि कच्चे तेल के दाम इतने नीचे तक चले गए हैं।

तेल के दामों में गिरावट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिया बाहुल इरान और सुन्नी बाहुल सऊदी अरब के बीच तनाव के चलते हुई है। दोनों देश दुनिया में सबसे ज्यादा तेल का उत्पादन करते हैं। कच्चे तेल की गिरती कीमतों के चलते देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 से 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती हो सकती है। यही नहीं, विमानन की टिकटों में 15 प्रतिशत की कटौती हो सकती है।

कच्चे तेल की कीमतें मध्य 2014 से अबतक 70 प्रतिशत तक गिर चुकी हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से पेंट, टायरों कीमतों में कमी आ सकती है। दामों में कमी से इन सेक्टरों में कच्चे माल की लागत घटती है और कंपनी के मार्जिन बढ़ते हैं। यहीं नहीं, तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी कर उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचा सकती हैं।

लगातार गिर रही कीमतों से क्च्चेटेल की कीमतों में मंदी का असर रुक नहीं पा रहा है जिससे तेल उत्पादक देशों की अर्थव्यवस्था भी चरमराती नजर आ रही है। पिछले 11 सालों में तेल की कीमत जितनी थी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज उतनी है। लेकिन उस समय की महंगाई और आज के महंगे दौर में काफी अंतर है।

Next Story