Archived

खुशखबरी: अब हर महीने LPG सिलेंडर के नहीं बढ़ेंगे दाम, सरकार कर सकती है ये बड़ा ऐलान

Vikas Kumar
28 Dec 2017 10:58 AM GMT
खुशखबरी: अब हर महीने LPG सिलेंडर के नहीं बढ़ेंगे दाम, सरकार कर सकती है ये बड़ा ऐलान
x
हर महीने रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के बढ़ने वाले दामों से अगर आप परेशान हो गए हैं तो आपके लिए खुशखबरी...

नई दिल्ली : हर महीने रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के बढ़ने वाले दामों से अगर आप परेशान हो गए हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें। नए साल से केंद्र सरकार आपको एक बड़ी राहत दे सकती है। अब हर महीने LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ेंगे।

केंद्र सरकार ने हर महीने एलपीजी की कीमतों में 4 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा करने के अपने पुराने निर्णय को वापस ले सकती है। सरकार जल्द ही इस बारे में फैसला ले सकती है।

दरअसल इससे पहले सरकार ने सरकारी तेल विपणन कंपनियों को निर्देश दिए थे कि वो हर महीने कुकिंग गैस सिलेंडर (LPG) में 4 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा करे। यह नियम जून 2016 से लागू है। इस कदम के पीछे सरकार का उद्देश्य यह था कि वो मार्च 2018 तक सिलेंडर पर सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म करना चाहती थी।

हालांकि इस फैसले पर अक्टूबर महीने में भी अमल नहीं किया गया था। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने अक्टूबर महीने में LPG की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की थी।

इसके पहले, तेल कंपनियों को इजाजत दी गई थी कि वो सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत में 2 रुपये प्रति माह (वैट को छोड़कर) का इजाफा करे। कंपनियों को दिया गया यह अधिकार 1 जुलाई 2016 से प्रभावी कर दिया गया था। तेल कंपनियां इस मंजूरी के बाद से करीब 10 बार एलपीजी की कीमतों में इजाफा कर चुकी हैं। लेकिन अब आपको इससे राहत मिलने वाली है।

Next Story