आर्थिक

रिलायंस इंडस्ट्रीज 9 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी

Special Coverage News
18 Oct 2019 6:06 AM GMT
रिलायंस इंडस्ट्रीज 9 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी
x
टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस मार्केट कैप में दूसरे नंबर पर है, वैल्यूएशन 7.70 लाख करोड़ रुपए

रिलायंस इंडस्ट्रीज 9 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बन गई। कंपनी के शेयर में शुक्रवार को 1.7% बढ़त आने से वैल्यूएशन बढ़कर 9.01 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। रिलायंस पिछले साल अगस्त में 8 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े पर पहुंची थी। इस मामले में भी वो देश की सबसे पहली कंपनी बनी थी। मार्केट कैप में आईटी कंपनी टीसीएस का दूसरा नंबर है। उसका वैल्यूएशन 7.70 लाख करोड़ रुपए है।

रिलायंस के शेयर ने इस साल 27% रिटर्न दिया

रिलायंस 10 हजार करोड़ रुपए का तिमाही मुनाफा कमाने वाली देश की पहली निजी कंपनी भी है। उसे 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पहली बार इतना प्रॉफिट हुआ था। जनवरी में तिमाही नतीजे घोषित करने के बाद से रिलायंस के शेयर का अच्छा प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को तेजी का लगातार 5वां दिन है। इस साल शेयर 27% रिटर्न दे चुका। 31 दिसंबर 2018 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत बीएसई पर 1121 रुपए थी। शेयर अब 1428 रुपए पर आ गया। यह 52 हफ्ते का उच्च स्तर भी है।

वैल्यूएशन में टॉप-5 कंपनियां

रिलायंस इंडस्ट्रीज - 9 लाख करोड़

टीसीएस - 7.70 लाख करोड़

एचडीएफसी बैंक - 6.71 लाख करोड़

हिंदुस्तान यूनीलीवर - 4.58 लाख करोड़

एचडीएफसी - 3.59 लाख करोड़

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story