- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
लॉन्च हुई Tata Nexon इलेक्ट्रिक कार, जानें-कीमत और खास फीचर्स
देश की लगभग हर ऑटो कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वर्जन वाहनों की लॉन्चिंग शुरू कर दी है. इसी के तहत अब टाटा मोटर्स Nexon EV लॉन्च की है. इस लॉन्चिंग के दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के अलावा रतन टाटा भी मौजूद थे. यहां बता दें कि Nexon EV का अनावरण 19 दिसंबर, 2019 को किया गया था.
इस कार की शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये है जबकि टॉप वेरियंट में कीमत 15.99 लाख रुपये है. यहां बता दें कि Tata Nexon EV तीन वेरियंट ( XM, XZ+ और XZ+ LUX) में उपलब्ध होगी. यह कंपनी की पहली कार होगी जिसमें टाटा की जिपट्रॉन (Ziptron) टेक्नॉलाजी मिलेगी.
21 हजार बुकिंग अमाउंट
वहीं इस कार की बुकिंग अमाउंट 21 हजार रुपये रखा गया है. अगर आप इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं वो कंपनी की वेबसाइट पर जाकर मात्र 21 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं. अगर फीचर्स की बात करें तो 2 मोड ड्राइव और स्पोर्ट्स मिलेंगे. इसके अलावा Tata Nexon EV में 30.2kWh की लीथियम बैटरी मिलेगी. इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 95kW यानी 129 एचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देगी.यह कार 9.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं इस कार को 10 लाख किमी तक टेस्ट किया गया है. टाटा मोटर्स का दावा है कि नेक्सॉन इलेक्ट्रिक एक बार फुल चार्ज होने पर 312 किलोमीटर तक चलेगी.
ये हैं खास बातें...
कुल लंबाई - 3994 mm
कुल चौड़ाई- 1811 mm
कुल उंचाई - 1607 mm
व्हीलबेस-2498 mm
सीटिंग कैपिसिटी-5
फास्ट चार्जिंग टाइम- 60 मिनट
रेग्युलर चार्जिंग टाइम- 8 घंटे
ब्रेक्स फ्रंट- डिस्क, ब्रेक्स रियर-ड्रम
व्हील- 16 इंच
Altroz की लॉन्चिंग हाल ही में
बता दें कि बीते सप्ताह टाटा मोटर्स की प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz की लॉन्चिंग हुई थी. दिल्ली में इस कार की शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये है. वहीं टॉप वेरियंट की कीमत 9.39 लाख रुपये है. इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो और हुंडई एलीट i20 से होगा. इस लॉन्च के जरिए टाटा मोटर्स ने इंडियन पैसेंजर वीकल्ज मार्केट का 70 प्रतिशत हिस्सा कवर कर लिया है.