Archived

सावधान: जनता करें स्वयं अपनी सुरक्षा की तैयारी, आ रहे है देश में विधायक बलात्कारी

मो हफीज
19 April 2018 12:29 PM GMT
सावधान: जनता करें स्वयं अपनी सुरक्षा की तैयारी, आ रहे है देश में विधायक बलात्कारी
x

भारतीय जनता पार्टी के गठन से आज तक इस पार्टी ने इतने मिथक झूठे गढ़े है जो अपने आप में एक इतिहास है I मूल रूप से भाजपा संघ द्वारा नियंत्रित एक राजनैतिक संगठन है जिसका उद्देश्य समाज के उच्च वर्ग की धार्मिक श्रेष्ठता और उसके राजनैतिक आर्थिक वर्चस्व को बरकरार रखना है I राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा के आधार पर शासन की रीती नीतिया बनाने का काम भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारे करती है I संघ और इसकी विचारधारा ने देश की आजादी की लड़ाई से स्वयं को दूर रखकर अपने को अंग्रेज शासन का स्वामी भक्त बनाये रखा I


संघ के पुरोधा वीर दामोदर सावरकर का चरित्र भी अपने आप में काफी दिलचस्प है I ये संघ के आदर्श वीर पुरुष पांच बार अंग्रेजी सरकार से माफ़ी मांगकर जेल से बाहर निकले थे I पराधीन भारत में गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी भारत माता से इनका लगाव कम था, इस कारण कभी भी इन्होने दृढ़ता पूर्वक गोरे अंग्रेजो की हुकूमत का विरोध नही किया I पांच बार अंग्रेजो से क्षमा याचना करने वाले कायर के लिए वीर शब्द लगाना भी एक संघ का मिथक और आत्मप्रशंसा में किया आडम्बर है I देश धर्मभक्ति, राष्ट्र निर्माण, गो रक्षा, राम मंदिर भगवान राम जैसे जनमानस की श्रृद्धा का केंद्र बने मुद्दों को उठाने का संघ भाजपा का दावा भी एक कपोल झूठ और राज्य सत्ता को प्राप्त करने के लिए गढ़ा गया मिथक है I संघ की पाठशाला से राजनीती में आने वाले भाजपाई मंत्री विधायक आज अपने आचरण की बात नही करते है ी



समाज में व्यक्ति अपने आचरण के कारण पद प्रतिष्ठा प्राप्त करे या फिर देश, धर्म, राममंदिर या फिर खोखले आदर्शो के बल पर जिन्हें भाजपाई सिरे से ही नहीं मानते है I झूठे मिथक घढ कर उनके सहारे अपने राजनैतिक कुकर्मो को छुपाने के खेल खेलने में संघ भाजपा के नेता निपूण है I निर्लज्ज झूठ बोलने की कला संघ की पाठशालाओ में बाल्यकाल से ही भाजपा के नेता सीख लेते है I मर्यादा विहीन दुष्ट लम्पट गुंडे देश धर्म की मर्यादा का चीर हरण करके भाजपा सरकारों में मंत्री, मुख्यमंत्री, विधायक बनकर अपने घर भर रहे है I राम रोटी और इन्साफ, भय भूख और भृष्टाचार के नारे के साथ देश में रामराज की अवधारणा का सूत्रपात करने वाले भाजपाइयों के शासन में न्यायपालिका से लेकर प्रशासन के क्षेत्र में आज भय का संचार हो रहा है I भाजपा के बलात्कारी साधू संत विधायक सत्ता दोहन करके रावण बने हुए है I कलियुगी रामभक्तो को भगवान राम के नाम का ही एक सहारा है, जो भृष्ट बेईमान चरित्रहीन गुंडों को देश की सत्ता पर विराजमान कर रहा है I


भगवान राम के नाम पर देश की जनता को 25 वर्षो से ठगने वालो के द्वारा ही अपने शासन में लूटा जा रहा है I अपने सामाजिक जीवन में लोक लाज, शर्म हया, कानून, समाज का भय शायद आज के भृष्ट गुंडे बने भाजपाइयों में नही बचा है I उत्तर प्रदेश का योगी भोगी बनकर राज्य शक्ति के बल पर अपने चरित्र को छलनी करने वाले सभी मुक़दमे वापस लेने का आदेश स्वयं ही कर लेता है I नाईट क्लब में देर रात शराब पीकर व्यभिचार से अपना मनोरंजन करने वाले नव धनिक वर्ग को आमंत्रण देने के लिए भाजपा का साधू सांसद साक्षी महाराज नाईट क्लब का उद्घाटन करने जा रहा है I प्रतिवर्ष बुराई का प्रतिक मानकर रावण को जलाने वाले समाज से सवाल है कि रावण ने तो सीता माता का अपहरण करके भी उनके स्त्री धर्म की रक्षा की थी I रावण की लंका में भी माता सीता सुरक्षित रही थी I माता सीता के अपहरण के पीछे भी सुपर्णा की नाक काटने का कारण छिपा था I अपनी सुपर्णा की नाक कट जाने के बाद भी रावण ने सीता माता को हाथ भी नही लगाया था I कितना शरीफ और चरित्रवान था रावण, जिसके सामने आज के कलियुगी रामभक्तो का चाल चरित्र और चेहरा देश और दुनिया के सामने हमारे देश को शर्मसार कर रहा है I


उत्तर प्रदेश के भृष्ट योगी शासन में आज भाजपा के बलात्कारी हत्यारे विधायक सरेआम सीताओ का चीरहरण करके न्याय मांगने के जुर्म में देश की बेटियों को उनके बाप की हत्या का उपहार दे रहे है I ऐसा नही है कि उन्नाव गेंग रेप की पीडिता राज्य के मुख्यमंत्री योगी से नही मिली हो ? पीडिता के द्वारा कई बार योगी से मिलकर लखनऊ में अपनी दुखभरी कहानी बताई गई, परन्तु कथित तोर पर साधू का स्वांग भरने वाले कलियुगी पाखंडी योगी का प्रशासन हाथ पर हाथ धर बैठा रहा I वैसे भी हमारे देश में जितने भी साधू अब तक बलात्कार योन शोषण में पकडे गये है उनके तार कही ना कही संघ परिवार और भाजपा से ही जुड़े पाए जाते है I देश में अपने स्वाद और अपने स्वार्थ के लिए धर्म का चोला ओढ़कर रंगरेलिया करने के लिए धर्म के अनेक मठाधीश और संघ के लोग बदनाम होते रहे है I


भाजपा के विधायक कुलदीप सेंगर का बाहुबल पहले तो अपनी बेटी समान एक लड़की को गेंग रेप का शिकार बनाकर उसकी मान मर्यादा को तार तार कर देता है I फिर उसके बाद भी बलात्कारी शासन मे पीडिता की रिपोर्ट थाने में दर्ज नही होती I लेकिन बलात्कारी विधायक के खिलाफ मुह खोलने के परिणाम में नाबालिक लड़की के पिता को सरेआम विधायक का भाई और उसके गुंडे पहले तो धमकी देते है और फिर मारकर उन्हें अधमरा कर देते है I बलात्कारी विधायक के गुंडों से पीड़ित नाबालिक लड़की के पिता पर अत्याचार पुलिस थाने से लेकर मेडिकल कराने वाले अस्पताल व जेल तक में सत्ता के बल पर चलता रहा I खून से लथपथ बलात्कार पीडिता के बाप का थाने में खूब उपहास किया गया और उसे योगी के भाजपा शासन का सच समझाया गया कि ये भाजपा का राम राज है जिसमे खाकी और खादीधारी गुंडों के गठजोड़ से शासन चलता है I इस शासन में आम आदमी के मान सम्मान की कोई कीमत नही होती I जख्मो से निढाल एक बेबस बाप का जुर्म सिर्फ इतना ही था कि उसने अपनी बेटी के बलात्कारी विधायक के विरुद्ध न्याय मांगने की हिमाकत मुख्यमंत्री योगी से की थी I पीडिता के जख्मी बाप के विरुद्ध झूठी रिपोर्ट दर्ज करके इलाज कराने के बजाए जेल भेज दिया I


जहाँ पर विधायक की गुंडई का शिकार बना एक बेबस बाप न्याय की आस मन में लिए इस दुनिया से आखरी सफ़र के लिए कूच कर गया I अपनी इज्जत, अपनी आबरू भाजपा विधायक के हाथो गवाने वाली मासूम बेटियों के करूण क्रंदन के सामने कलियुगी राम भक्तो की सत्ता का शोर भारी पड रहा है I बलात्कारी भाजपा विधायक को बचाने में पूर्ण रूप से लगे यूपी के मुख्यमंत्री ने अपने सजातीय विधायको को सक्रिय करके भाजपा के आलाकमान पर भी दबाव बनाने की कुचेष्ठा की गई I देश विदेश में भारी बदनामी होने के बाद मामला सी. बी. आई. को सोंपा I उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बलात्कारी भाजपा विधायक को मुक़दमे में नामजद करके गिरफ्तार किया गया I जेल में बैठा विधायक आज भी बलात्कार का शिकार बनी नाबालिग पीडिता और उसके परिवार को धमकियाँ दे रहा है I देश की जनता को यहाँ विचार करना चाहिए की देश धर्म के नाम पर शासन करने वाले शासको का चरित्र कैसा हो ?


मात्र कपडे पहन लेने भर से कोई साधू नही हो जाता है और देश धर्म के नारे लगाने से कोई नेता ईमानदार देश भक्त नही हो जाता है I कितने अपराधी आज साधू के भेष में और कितने नेता आज सफ़ेद पोश अपराधी बने सत्ता की गलियों में घूम रहे है I दुर्भाग्य से आज भाजपाईयों की कथनी और करनी का भेद देश की जनता को समझ नही आ रहा है I इसके पीछे संघ परिवार और गोदी मीडिया के द्वारा किया गया दुष्प्रचार है I संघ भाजपा के द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को देश की जनता जब तक नही समझेगी तब तक बलात्कारी साधू, विधायक, देश, धर्म, गाय की आस्था के नाम पर जनता को मूर्ख बनाकर उसके वोट लूटते रहेंगे I जनता को फिर बदले में बलात्कार ह्त्या का तोहफा ही मिलता रहेगा I

Next Story