हमसे जुड़ें

क्‍या? क्‍या? क्‍या? क्‍या? बच्‍चा चोरी हो गया। कहां? शनि बाज़ार में। अरे?

क्‍या? क्‍या? क्‍या? क्‍या? बच्‍चा चोरी हो गया। कहां? शनि बाज़ार में। अरे?
x
हम भी सोचे कुछ हुआ तो है। बेचारी औरत अभी तक रो रही है। (पनवाड़ी) क्‍या करेगी बेचारी?

शाम की चिपचिप। पसीने से हर शख्‍स लथ पथ, अग्नि पथ। जन जीवन सामान्‍य। अचानक चौराहे पर हल चल। (पनवाड़ी) अरे पता चला? (तीन तरफ से) क्‍या? क्‍या? क्‍या? क्‍या? बच्‍चा चोरी हो गया। कहां? शनि बाज़ार में। अरे? हां, सही। एक औरत गोद में लिए हुए थी। दो लौंडे बाइक से आये। एक उतरा। छीन लिया। बाइक पर बैठा और चला गया। (राहगीर-1) हां, पुलिस की गाड़ी तो लगी है वहां। (राहगीर-2) हां, हां। हम भी सोचे कुछ हुआ तो है। बेचारी औरत अभी तक रो रही है। (पनवाड़ी) क्‍या करेगी बेचारी?

(बीच में एक बाइकवाला आ के रुका, टंकी पर बच्‍चा बैठा है) (राहगीर-1) भाई साहब, अरे सुनिये। (हेलमेट उतारते हुए) जी... बच्‍चे को लेकर बाहर मत निकला करिये। अभी बच्‍चा चोरी हो गया है। (मुंह में गुटखा) हम्‍म...। (आगे गुटखा थूक कर फलवाले से बाइकवाला) ये बच्‍चा कहां चोरी हो गया? (फलवाला कबाड़ी से) अबे, बच्‍चे का पता चला क्‍या क्‍या? हां, पांच महीने का था। अच्‍छा? हां, एक औरत उलटी कर रही थी। उसका आदमी उलटी करवा रहा था। पीछे से एक औरत आयी। बोली बच्‍चा पकड़ा दो, आराम से उलटी कर लो। फिर बच्‍चा लेकर औरत गायब। (फलवाला) ओ बेट्टे...।

(राहगीर संवाद) इनको तो जान से मार देना चाहिए। हां, अभी परसों तीन बच्‍चे कूड़े के पहाड़ में मिले। सबकी आंख निकली हुई थी। किडनी भी। ओब्‍बहन्‍चो... मिल जाए तो कसम से, काट दूं। हां, मैं तो सिगरेट दगा दूं। नहीं नहीं, हाथ पैर काट के कूड़े के पहाड़ में फेंक देना चाहिए। योगीजी को शूट एंड साइट ऑर्डर देना चाहिए। (नया राहगीर) सुना अफ़वाह भी फैलायी जा रही है इसकी? (पुराना राहगीर) कुछ भी हो, प्रिकॉशन तो लेना होगा। (नया) प्रिकॉशन में एक बूढ़ी को कल लोगों ने मार दिया लोनी में। (पुराना) हाहा, खबर छपी थी, दादी काली, बच्‍चा गोरा, हाहा। (समवेत् स्‍वर में हा हा)

(नया) ये भी गलत है लेकिन। (पुराने) हां, वो तो है। बहुत पाप लगेगा। हां, बच्‍चा चुराना तो पाप का काम है। नहीं, औरतों को बच्‍चा लेकर नहीं निकलना चाहिए। उनकी ग्रिप कमजोर होती है। (नया) अरे भाई साहब, कहां तो चाचा को मार दिया सुना, भतीजे को लेकर जा रहा था। अच्‍छा... कुछ तो बेगुनाह मरेंगे ही। हां, सही बात है। कोई चेक थोड़ी करेगा। (न्‍यू एन्‍ट्री) क्‍या हुआ भाई? सुना बच्‍चा-वच्‍चा चोरी हो गया? ये पॉपुलेशन कन्‍ट्रोल वाली तो सही की है मोदीजी ने। (समवेत स्‍वर में) हा हा हा। एक्‍सपीरियंस इसको कहते हैं बॉस। और क्‍या? ये साले असम से बहुत रोहिंग्‍या आ रहे हैं, बच के रहियो भाई। (एक्‍सपर्ट कमेंट) आज तो 19 लाख हो गए, लिस्‍ट आ गयी। अच्‍छा? तो बच्‍चा ये ही साले चुरा रहे हैं? और क्‍या?

(नया) अभी तो पता ही नहीं चला, कोई पकड़ा कहां गया? (पुराना) तो पकड़े जाने तक इंतजार करोगे? अपनी कौम बहुत डरपोक है बॉस, इसीलिए सब मार खाते हो। (राहगीर-2) ये बात तो सही है। साले पैदा भी करेंगे और चुराएंगे भी। वही तो... आप लोग तो पढ़े-लिखे हो... (एक रिक्‍शेवाला अचानक) पुलिस गया। बच्‍चा मिल गया। भीड़ में खो गया था। (पैडल मारते हुए रिक्‍शेवाला निकल लिया) (राहगीर-1) शुक्र है, भगवान ने बचा‍ लिया। (पुराना) हर बार थोड़ी बचाएगा भगवान। अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। (समवेत स्‍वर में) हां। हां। हां।

Tags
अभिषेक श्रीवास्तव जर्न�

अभिषेक श्रीवास्तव जर्न�

    Next Story