- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
नोटबंदी श्रीदेवी की फिल्म नाकाबंदी की तरह फ्लाप, RBI नहीं दे पा रही हिसाब क्यों?
रवीश कुमार
11 Aug 2017 2:56 AM GMT
x
Notebook flop like Sridevi's film blockade
नोटबंदी श्रीदेवी की फिल्म नाकाबंदी की तरह फ्लाप हो गई है। सारे संकेत यही बता रहे हैं मगर कोई कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। रिज़र्व बैंक के पास कितने नोट लौट कर आए, अभी तक हार्डवर्क वाले बता नहीं पा रहे हैं। यह जानना इसलिए ज़रूरी है कि सरकार कोर्ट तक में कह चुकी है कि 15-16 लाख करोड़ की मुद्रा चलन में थी। पाँच सौ हज़ार के नोट बंद होने से 10-11 लाख ही वापस आएँगे। बाकी चार पाँच लाख करोड़ नष्ट हो जाएँगे और यह सरकार के पास एक तरह से मुनाफ़ा होगा क्योंकि आर बी आई इतना पैसा लौटा देगी।
अभी तक रिजर्व बैंक न तो नोटों को गिन पा रही है और न ही अब उम्मीद रखनी चाहिए। क्योंकि मूल बात प्रोपेगैंडा से लोगों तक पहुँचा दी गई है कि नोटबंदी सफल है। क्यों है कैसे हैं इससे किसी को क्या मतलब।
रिजर्व बैंक ने जून 2017 को ख़त्म हुए अपने सालाना हिसाब किताब के बाद केंद्र सरकार को 30,659 करोड़ का सरप्लस लौटाया है। यह राशि इस बार के बजट अनुमान से काफी कम है।
बजट में अनुमान था कि रिज़र्व बैंक से 75,000 करोड़ मिलेगा मगर मिला आधे से भी कम। क्यों ऐसा हुआ कारण नहीं बताया गया है? लगता है रिजर्व बैंक हमीं से उम्मीद कर रहा है कि समझ जाओ। बोलना क्या है।
2015-16 में रिजर्व बैंक ने 65,876 करोड़ लौटाया था। 2015-15 मे 65,896 करोड़। तीन साल बाद यह राशि आधी हो गई है।
स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य अर्थशास्त्री ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस वित्तीय वर्ष में सभी बैंक को क्रेडिट ग्रोथ ऐतिहासिक रूप से न्यूनतम स्तर पर है।
इस बार डेढ़ लाख करोड़ कम क़र्ज़े का उठान हुआ है। आप जानते हैं कि बैंक लोन से ही कमाते हैं। वे पहले ही NPA के कारण संकट में हैं। अप्रैल में भी बैंक ने यही बात कही थी कि साठ साल में क्रेडिट ग्रोथ सबसे कम हुआ है। 10 अगस्त को स्टेट बैंक ने कहा कि सभी सेक्टर से क्रेडिट की मांग घंटी है। रियालिटी सेक्टर बर्बाद हो गया है।
जेपी ग्रुप की जेपी इंफ्राटेक और आम्रपाली ग्रुप की तीन कंपनियों ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है। इनके 47,000 फ्लैट निर्माणाधीन हैं । ज़ाहिर है मिडिल क्लास का बडा हिस्सा भी बर्बाद हो जाएगा। बैंक ग़ुलाम बना लेंगे। फ्लैट के ख़रीदार आजीवन ब्याज़ देते रहेंगे। फ्लैट मिलेगा या नहीं इस सवाल का जवाब किसी भावुक मुद्दे से ही मिलेगा ।
हज़ारों लोग परेशान होकर मुझे फोन कर रहे हैं। मैं सबसे तंज में यही कहता हूँ कि सोशल मीडिया पर भक्त बनकर दिन रात हिन्दू मुस्लिम कीजिए। इसके अलावा कुछ नहीं होने वाला है। हिन्दू मुस्लिम करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सारे दुख दूर हो जाएँगे। सबसे बड़ी बात है इतिहास ठीक हो जाएगा टीवी वाले भी हिन्दू मुस्लिम में बिजी हैं। इस मामले में हमारा ग्रोथ रेट अच्छा है।
बाकी शेयर बाज़ार अपने रिकार्ड स्तर पर है और जी डी पी आठ फीसदी होने ही वाली है। 2008 से यही सुन रहा हूँ । कभी न कभी तो आठ फीसदी होकर रहेगी। मैं पोजिटिव हूँ ।
रवीश कुमार
Next Story