छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे को लखनऊ में पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

Special Coverage News
27 April 2019 6:43 AM GMT
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे को लखनऊ में पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
x
लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के तहत उत्तर प्रदेश आए छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे को दिल का दौरा पड़ा है।
लखनऊ : लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के तहत उत्तर प्रदेश आए छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती काराया गया है। इस खबर के बारे मे जानकारी जुटाई जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रवींद्र चौबे की तबियत को लेकर अस्पताल के डॉक्टरों से बातचीत की है। बघेल ने अपने प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी को अस्पताल भेजा है। जानकारी के अनुसार जैसे ही चौबे की स्थिति थोड़ी ठीक होगी उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि चौबे शुक्रवार को रायबरेली की चुनावी रैलियों में शामिल हुए थे। उनके करीबीयों ने बताया कि शाम से ही उनकी तबियत कुछ ठीक नहीं लग रही थी। सुबह उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यदि उनकी हालत में सुधार नहीं होता है तो उन्हें एयरलिफ्ट करके मेंदाता ले जाने की तैयारी पूरी हो गई है।


Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story