छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में डेंगू का कहर जारी

Anonymous
9 Aug 2018 8:50 AM GMT
छत्तीसगढ़ में डेंगू का कहर जारी
x
छत्तीसगढ़ में डेंगू से लगातार पांचवी मौत हुई है





नई दिल्ली

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से डेंगू ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। दुर्ग के भिलाई नगर निगम में मंगलवार को डेंगू से पांचवी मौत हुई। इस बार इसकी शिकार नौ वर्षीय छात्रा हो गई। भिलाई महापौर देवेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है।महापौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस समय शहर में ऐसे हालातों के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है और न ही कोई गंभीर कदम उठाए गए हैं। भिलाई नगर में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 5 पीड़ितों की मृत्यु भी हो चुकी है और सैकड़ों पीड़ित अस्पतालों में भर्ती हैं। लगातार हो रही मौतों से शहर में दहशत का माहौल है। स्थानीय स्तर पर विभाग द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। रोकथाम के उपाय के लिए की जा रही कार्रवाई संतोषजनक नहीं है।

भिलाई शहर में डेंगू से हो रही मौतों और बीमारियों के लिए नगर निगम के महापौर देवेन्द्र यादव और कमिश्नर के एल चौहान के विरुद्ध सामाजिक संस्था प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी ने दो विभिन्न थानों में शिकायतें दर्ज करवाई है।

Next Story