दिल्ली

MR दिल्ली को गोलियों से भूनकर हत्या, गोली लगने से एक अन्य की भी मौत

Special Coverage News
31 May 2019 7:49 AM GMT
MR दिल्ली को गोलियों से भूनकर हत्या, गोली लगने से एक अन्य की भी मौत
x
राजधानी दिल्ली में एक बॉडी बिल्डर समेत दो लोगों की सरेआम बीच रास्ते में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई।

नई दिल्ली : लगत है राजधानी दिल्ली में अब सुरक्षित नहीं रही है। यहां अब तो आए दिन मर्डर की घटनाएं सामने आ रही । राजधानी दिल्ली में एक बॉडी बिल्डर समेत दो लोगों की सरेआम बीच रास्ते में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। इनमें से एक, बॉडी बिल्डर गोविंद सिंह भाटी (25) मिस्टर दिल्ली खिताब भी जीत चुके थे।

हत्या की वजह करीब तीन साल पहले का बाइक को लेकर हुआ मामूली विवाद बताया जा रहा है। मरने वाले दूसरे शख्स आकाश (21) का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। फायरिंग के बीच में आ जाने से उन्हें गोली लगी थी। पुलिस ने इस मामले में 19-19 साल के तीन लोगों को मेरठ से गिरफ्तार किया है।

घटना नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में ज्योति नगर थाना इलाके में बुधवार रात करीब 11:30 बजे हुई। यहां मीत नगर के 20 फुटा रोड पर रात को एक बारात निकल रही थी। उसी के नजदीक गोविंद अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर बैठे हुए थे। उसी वक्त हमलावरों ने आकर गोलियां बरसा दीं, जिसमें गोविंद की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, कम से कम 6 हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। इनमें इलाके का एक घोषित अपराधी भी था। बताया जाता है कि जिस वक्त यह घटना हुई, बाजार में काफी लोग मौजूद थे।

डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक, गोविंद परिवार के साथ मीत नगर में रहते थे जबकि आकाश मीत नगर के सामने अशोक नगर में रहते थे। गोविंद का भजनपुरा में एक जिम भी था, जिसे उन्होंने करीब तीन महीने पहले बंद कर दिया था। अब वह एक अन्य जिम में ट्रेनर थे।

पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच 2016 से झगड़ा शुरू हुआ था, जो लगातार बढ़ता गया। 2016 में भी एक बार लाला ने गोविंद पर गोली चलाकर जान लेने की कोशिश की थी। गोली गोविंद को लगी नहीं थी। उसके बाद दोनों की दुश्मनी और बढ़ गई थी। लेकिन पुलिस यह साफ नहीं कर पा रही है कि आखिर दोनों के बीच दुश्मनी या रंजिश की वजह क्या थी।

गोविंद की हत्या से पहले मुख्य आरोपी अनिल उर्फ लाला ने पहले अपने साथियों को घर बुलाकर उनके साथ दारू पार्टी की थी। पुलिस ने यह बताया है। सूत्रों के मुताबिक, उसके बाद गोविंद की हत्या की गई। वारदात के वक्त मौके से ही गुजर रहे आकाश को भी गोली लग गई। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 6 बजे सभी हमलावर मीत नगर में लाला के घर पर पहुंचे। लाला ने सभी को पार्टी दी। उसमें अवनीश, अमन, आशू और अंकित समेत छह-सात लोग जुटे। यह बात मामले में गिरफ्तार 3 आरोपियों ने बताई है। उनका कहना है कि लाला के घर सभी ने खूब शराब पी। उसके बाद लाला ने कहा था कि आज तो गोविंद का काम तमाम करना है। वह किसी भी सूरत में बचना नहीं चाहिए। चाहे कुछ हो जाए, उसे मार डालेंगे। लाला ने सभी को हथियार भी दिए।

इससे पहले लाला ने गोविंद के बारे में सारी जानकारी जुटा ली थी। उसके आने से पहले बदमाशों ने पूरी फिल्डिंग बिछा दी। जैसे ही गोविंद दोस्तों के साथ बाइक पर पहुंचे, उन पर गोलियां चलनी शुरू हो गईं। सबसे पहले लाला ने ही गोविंद के पास जाकर उनकी गर्दन पर सटाकर गोली मारी। गोली गर्दन से आरपार हो गई और भी गोलियां मारी गईं। गोविंद के दोनों दोस्त बाइक छोड़कर भाग गए। गोविंद सड़क पर गिर गए। फिर उन्हें चाकू से गोदा गया। गिरफ्तार किए गए 3 हमलावर चोरी की बाइक पर थे। वह पुलिस ने बरामद कर ली है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story