- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
अमित शाह बोले- दिल्ली में Wi-Fi ढूंढ़ते हुए बैटरी खत्म हो गई, तो केजरीवाल ने दिया Epic जवाब
नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के मद्देनजर गुरुवार दिल्ली में रैली के दौरान जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर फ्री वाईफाई को लेकर हमला किया और तंज भी कसा. अमित शाह ने कहा, ''केजरीवाल जी आपने कहा था कि पूरी दिल्ली में फ्री Wi-Fi कर दूंगा. मैं रास्ते में Wi-Fi ढूंढते हुए आया हूं, लेकिन बैटरी खत्म हो गई मगर Wi-Fi नहीं मिला.''
सर, हमने फ़्री wi-fi के साथ साथ फ़्री बैटरी चार्जिंग का भी इंतज़ाम कर दिया है। दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ़्री है। https://t.co/eCe51evCFz
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 24, 2020
इस पर अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक अकाउंट से पलटवार करते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ''सर, हमने फ़्री वाईफाई के साथ साथ फ्री बैटरी चार्जिंग का भी इंतज़ाम कर दिया है. दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ़्री है.'' बता दें कि सब्सिडी देने को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं का शिकार हो रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि सीमित मात्रा में नि:शुल्क सेवाएं देना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है क्योंकि इससे गरीबों के पास धन की उपलब्धता बढ़ती है जिससे मांग बढ़ती है.
केजरीवाल ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा और 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का प्रावधान किया है. विपक्षी दल दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले नि:शुल्क सेवाओं की घोषणा करने को लेकर 'आप' नीत दिल्ली सरकार की आलोचना कर रहे हैं. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''सीमित मात्रा में मुफ्त सेवाएं देना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है. इससे गरीबों के पास धन की उपलब्धता बढ़ती है जिससे मांग में बढ़ोतरी होती है, लेकिन इसे इतनी सीमा तक किया जाना चाहिए कि कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाना पड़े और इससे बजट की कमी नहीं हो.''