- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
दिल्ली में बीजेपी नेता ने दफ्तर में पत्नी को जड़ा थप्पड़, महरौली जिला अध्यक्ष पद से हटाए गए
नई दिल्ली: दिल्ली में भाजपा की महरौली जिला इकाई के प्रमुख आजाद सिंह ने अपनी पत्नी और दक्षिण दिल्ली की पूर्व मेयर पर प्रदेश कार्यालय में कथित रूप से हमला कर दिया. सिंह ने प्रकाश जावड़ेकर द्वारा बुलाई गई एक बैठक के फौरन बाद उन पर हमला किया. सूत्रों ने यह जानकारी दी.
पार्टी नेताओं ने बताया कि दोनों के वैवाहिक जीवन में कलह चल रहा है और सिंह ने पत्नी सरिता चौधरी से तलाक के लिए मामला दायर किया हुआ है. एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि जावड़ेकर ने पंत मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई थी. इस बैठक से बाहर आते ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया. जावड़ेकर विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली प्रभारी हैं.
उन्होंने बताया कि दोनों के वैवाहिक जीवन में कई साल से कलह चल रही है. लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि वे इस तरह लड़ेंगे. पार्टी महासचिव राजेश भाटिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के निर्देश पर सिंह को महरौली जिला अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है और घटना की जांच के लिए समिति गठित की गई है.
घटना के गवाह एक नेता ने बताया कि जब यह झगड़ा हुआ तब जावड़ेकर पार्टी में दफ्तर में ही मौजूद थे. बहरहाल, चौधरी की प्रतिक्रिया तुरंत नहीं मिल सकी लेकिन सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक के लिए मामला दायर किया हुआ है. उन्होंने बताया, '' उन्होंने (चौधरी ने) पहले मुझे अपशब्द कहे और मुझपर हमला किया. मैंने आत्मरक्षा में उन्हें पीछे धक्का मारा. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, '' हमें किसी से भी कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.''