- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
#DelhiRiots: आरोपी ताहिर हुसैन और उसके भाई शाह आलम समेत 15 लोगों के खिलाफ कड़कड़डूमा कोर्ट में चार्जशीट होगी दाखिल
नई दिल्ली: आज मंगलवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (Crime Branch) दिल्ली दंगों (Delhi Riots) के मास्टरमाइंड ताहिर हुसैन और उसके भाई शाह आलम समेत 15 लोगों के खिलाफ कड़कड़डूमा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी. दिल्ली दंगों के वक्त ताहिर हुसैन के घर से पेट्रोल बम मिले थे. ताहिर हुसैन आम आदमी पार्टी (AAP) का पूर्व पार्षद है.
क्राइम ब्रांच की टीम 1030 पन्नों की चार्जशीट लेकर कड़कड़डूमा कोर्ट पहुंच चुकी है. इस मामले में 70 गवाह हैं. चार्जशीट के मुताबिक ताहिर हुसैन ही पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा का मास्टर माइंड है, उसी ने दंगे शुरू करवाए थे. पूर्वी दिल्ली में हिंसा भड़काने के लिए ताहिर ने फंडिग की थी. हिंसा फैलाने में 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा रुपये खर्च किए गए. चार्जशीट में दंगा फैलाने के लिए ताहिर के भाई शाह आलम को भी आरोपी बनाया गया है.
पूर्वी दिल्ली में हिंसा के समय ताहिर हुसैन अपने चांद बाग वाले घर पर मौजूद था. दंगो से पहले ताहिर हुसैन ने CAA और NRC के प्रदर्शनकारियों के साथ मीटिंग की थी. उसके बाद ये प्लान किया गया कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप दिल्ली आएंगे तो उसी वक्त दिल्ली में हंगामा किया जाएगा. जिसका मैसेज पूरी दुनिया में जाएगा. ताहिर हुसैन ने उमर खालिद के साथ भी जामिया में मीटिंग की थी. हालांकि इस मामले में उमर खालिद को आरोपी नहीं बनाया गया है.
क्राइम ब्रांच ताहिर हुसैन सहित 15 लोगों के खिलाफ पूर्वी दिल्ली के चांद बाग दंगे फैलाने के आरोप में चार्जशीट दाखिल करेगी. वहीं क्राइम ब्रांच दूसरी चार्जशीट जाफराबाद में हुई हिंसा के मामले में पिंजरा तोड़ ग्रुप की महिलाओं के खिलाफ दाखिल करेगी. पिंजरा तोड़ महिलाओं को आरोपी बनाने के लिए सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी.