दिल्ली

कांग्रेस-आरजेडी का दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन ! आरजेडी 4 सीटो पर लड़ेगी चुनाव

Shiv Kumar Mishra
16 Jan 2020 4:43 PM GMT
कांग्रेस-आरजेडी का दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन ! आरजेडी 4 सीटो पर लड़ेगी चुनाव
x

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आरजेडी में सहमति बन गई है। कांग्रेस आरजेडी को 4 सीट देने को तैयार हो गई है। आरजेडी 5 वें सीट के रूप में तिमारपुर विधानसभा सीट चाहती है। अंतिम दौर की बातचीत में 5 वें सीट को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

कांग्रेस बुराड़ी,करावलनगर,उत्तमनगर और पालम की सीट आरजेडी को देने को तैयार हो गई,लेकिन पांचवें सीट को लेकर बातचीत चल रही है। संभावना है कि शुक्रवार को गठबंधन और सीट की घोषणा कर दी जाएं।

गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत पर आरजेडी के दिल्ली चुनाव प्रभारी मनोज झा ने कहा है कि दिल्ली के कई जगहों से हमारे पास मांग आ रही थी की एक पूर्वांचली पार्टी को यहां चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस पार्टी से हमारे रिश्ते काफी पुराने है, इसलिए हमने कांग्रेस से बातचीत की जो काफी सकारात्मक रही है। दिल्ली चुनाव में हम इंट्री करेंगे ये तय है सीट की भी घोषणा जल्द हो जाएगी।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story