- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
24 घंटे में 9 मर्डर! ट्विटर पर केजरीवाल ने उठाए सवाल तो दिल्ली पुलिस ने ऐसे दिया जवाब
दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 9 हत्याओं की घटनाओं को लेकर ट्विटर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली पुलिस के बीच ट्वीट वॉर हो गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 9 हत्याओं को लेकर ट्वीट किया, तो दिल्ली पुलिस ने भी फौरन जवाबी ट्वीट कर दिया। दिल्ली पुलिस ने आंकड़ों के हवाले से केजरीवाल को बताया कि दिल्ली में गंभीर अपराधों की संख्या में कमी आई है, जो दिल्ली पुलिस के प्रयासों का नतीजा है।
Delhi is witnessing a dangerous spurt in serious crimes. An elderly couple and their domestic help murdered in Vasant Vihar. Nine murders reported in last 24 hours across the city. Whose door should be knocked for safety & security of Delhiites ?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 23, 2019
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में गंभीर अपराधों में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। वसंत विहार में बुजुर्ग दंपति और उनके घरेलू नौकर की हत्या कर दी गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 9 हत्याएं हुईं। दिल्लीवासियों को अपनी सुरक्षा के लिए किसका दरवाजा खटखटाना चाहिए। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी, मोदी सरकार और उपराज्यपाल पर करारा हमला बोला। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने कहा, 'दिल्ली में वासेपुर जैसा सीन है. यहां महिलाएं रात 8 बजे के बाद घर से बाहर कदम रखने से डरती हैं। पहले दिल्ली के महरौली से मर्डर की खबर आई, फिर द्वारका में पति-पत्नी की हत्या कर दी गई और अब वसंत विहार से बुजुर्ग दंपति की हत्या की खबर आ रही है।'
No such increase in crime in Delhi. Overall heinous crimes down by 10 % this year compared to 2018. Similarly
— Delhi Police (@DelhiPolice) June 23, 2019
heinous crime committed against senior citizens also down by 22% due to preventive efforts of Delhi police.
Also two of the three incidents of murder which Hon'ble CM @ArvindKejriwal is referring have been committed by family members or persons living in the house. Both cases are solved & accused arrested. In the Vasant Vihar case also entry is friendly and police has vital leads.
— Delhi Police (@DelhiPolice) June 23, 2019
आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस हमले पर अब दिल्ली पुलिस ने पलटवार किया है। सीएम केजरीवाल को जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली में ऐसे अपराधों में इजाफा नहीं हुआ है। पिछले साल की तुलना में इस बार जघन्य अपराधों में 10 फीसदी की कमी आई है। इसी तरह बुजुर्गों के खिलाफ गंभीर अपराधों में भी 22 फीसदी कमी आई है। ये सब दिल्ली पुलिस की कोशिशों का नतीजा है।'
दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जिन तीन हत्याकांड की बात कर रहे हैं, उनमें से दो हत्याकांड को परिजनों या मृतकों के साथ घर में रहने वाले लोगों ने अंजाम दिया है। दोनों मामलों को सुलझा लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वसंत विहार हत्याकांड मामले में भी घर में दोस्ताना अंदाज में प्रवेश करने और वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है, इसके पुलिस के पास अहम सुराग हैं।