- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
जाम से बचने के लिए दिल्ली पुलिस ने दी इन रास्तों से जाने की सलाह
जिन स्थानों पर यातायात परिवर्तित रहेगा उनमें क्यू प्वाइंट, एमएलएनपी गोलचक्कर, सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर, जनपथ गोलचक्कर, राजपथ रफी मार्ग, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, राजेंद्र प्रसाद रोड-जनपथ, केजी मार्ग- फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस, मथुरा रोड-पुराना किला रोड, मथुरा रोड-शेरशाह रोड, एसबीएम-जाकिर हुसैन मार्ग, एसबीएम-पंडारा रोड इत्यादि शामिल हैं।
वहीं चिड़ियाघर में जाने वालों से मथुरा रोड पर भीड़ जमा होने की उम्मीद है। इस कारण यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को हजरत निजामुद्दीन और प्रगति मैदान के बीच भैरों रोड-मथुरा रोड पर जाने से बचने की सलाह दी है। उधर इंडिया गेट जाने वाले आगंतुकों को यातायात पुलिस की तरफ से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की कहा है। ताकि उन्हें परेशानी न हो।
कनॉट प्लेस के इनर और ऑउटर सर्किल में नहीं जा सकेंगे वाहन
कनॉट प्लेस में जुटने वाली लोगों की भीड़ के मद्देनजर इनर, मिडिल और आउटर सर्किल पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहन से कनॉट प्लेस आने वालों के लिए गोल डाक खाना के पास काली बाड़ी मार्ग, पंडित पंत मार्ग, भाई वीर सिंह मार्ग हैं। पटेल चौक के पास रकाबगंज रोड, मंडी हाऊस के पास बरोडा हाउस तक कॉपरनिकस मार्ग, मिंटो रोड पर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग और प्रेस रोड, पंचकुइया रोड पर आरके आश्रम मार्ग, चित्रगुप्त रोड और बसंत रोड पर पहाड़गंज की तरफ, केजी मार्ग पर फिरोजशाह रोड के पास और सी हेक्सागॉन, विंडसर प्लेस के पास राजेन्द्र रोड और रायसीना रोड पर पार्किग की व्यवस्था की गई है।
नए साल के जश्न के दौरान राजीव चौक के आसपास होने वाली भीड़ को कम करने के लिए मंगलवार की रात नौ बजे से मेट्रो स्टेशन के निकास द्वार बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि प्रवेश द्वार आखिरी ट्रेन आने तक खुले रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। दरअसल राजीव चौक से सटे इलाकों में नए साल पर भीड़ रहती है। इससे बचने के लिए डीएमआरसी ने यह कदम उठाया है। इस बीच मेट्रो स्टेशन के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
नववर्ष पर दमकल विभाग के 1300 कर्मी रहेंगे तैनात
नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली पार्टियों के दौरान आग से बचाव के लिए दिल्ली अग्निशमन विभाग ने कमर कस ली है। संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने कनॉट प्लेस सहित प्रमुख 10 स्थानों पर दमकल की गाड़ियों को लगाया है। इस दौरान 1300 दमकल कर्मी तैनात रहेंगे ताकि किसी भी तरह की अनहोनी पर आग को तुरंत काबू किया जा सके।
दरअसल नए वर्ष पर कनॉट प्लेस सहित नई दिल्ली व दक्षिणी दिल्ली के होटलों व अन्य आयोजन के दौरान वहां भारी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना है। बीते कुछ महीनों में आग लगने की कई बड़ी घटनाओं से सबक लेते हुए दमकल विभाग सतर्कता बरत रहा है। दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कनॉट प्लेस में 31 दिसंबर को शाम साढ़े सात बजे से देर रात तक दमकल की दो गाड़ियां तैनात की जाएंगी। वहीं, साउथ एक्सटेंशन बाजार, गांधी नगर, राजौरी गार्डन, रानी बाग, छतरपुर, खान मार्केट, रोशन क्लब, पंचशील एन्क्लेव व वसंत विहार में भी एक-एक दमकल वाहन तैनात किए जाएंगे। इस दौरान आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए 1300 दमकल कर्मी तैयार रहेंगे।
विभाग को गत वर्ष इस दिन आग की 85 सूचनाएं मिली थीं। दमकल अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे 31 दिसंबर को जिन रेस्तरां, होटल और क्लबों में जाएं वहां आपात द्वार के बारे में पहले ही जानकारी रखें। क्योंकि आग लगने की स्थिति में आपात द्वार का पता नहीं होने से लोग वहां फंस जाते हैं और छोटी आग की घटना बड़ी वारदात बन जाती है।