राष्ट्रीय

शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव जीतने वाली AAP के शिक्षा मंत्री के क्यों छूटे पसीने?

Ashwani
12 Feb 2020 12:44 PM GMT
शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव जीतने वाली AAP के शिक्षा मंत्री के क्यों छूटे पसीने?
x
दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट पर शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया हारते-हारते बचे हैं। भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नेगी से अंतिम राउंड में जीते हैं। आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता का पसीना छुड़ाने के पीछे इस शख्स की सोशल स्ट्रेटजी का कमाल है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भले ही क्लीन स्वीप मारा हो लेकिन पटपड़गंज विधानसभा सीट से आप प्रत्यासी एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हारते-हारते मुश्किल से बचे हैं। 2015 के चनाव में लगभग 29000 वोटो से जितने वाले सिसोदिया इस बार हार से बाल बाल बचे है | भारतीय जनता पार्टी के रवि नेगी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी है। दिल्ली चुनाव में जिस शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के कार्यों के दम पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही थी वो हारते-हारते बचे हैं। भारतीय जनता पार्टी के रवि नेगी से महज 3 हजार के करीब वोटों से जीते हैं। मतगणना के दौरान कई बार भाजपा के प्रत्याशी से पिछड़ गए।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की शिक्षा मंत्री का पसीना छुड़ाने के पीछे भाजपा प्रत्याशी के लिए कार्य कर रही होकल वायर (Hocalwire) कंपनी है। होकल वायर(Hocalwire ) कंपनी के सोशल स्ट्रेटजिस्ट आबिर खान ने काम किया था। सोशल कैंपेन से लेकर जमीनी स्तर पर वोटरों की नब्ज पकड़कर भाजपा के पाले में लाने का काम किया। जिससे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रवि नेगी ने कड़ी टक्कर दी। यदि अंतिम चरण की काउंटिंग को छोड़ दिया जाए तो भाजपा प्रत्याशी पटपड़गंज से जीत जाते।

आज सोशल मीडिया के दौर में किसी भी चुनाव में डिजिटल मीडिया एवं सोशल मीडिया की भागीदारी बहुत बड़ी है| इसी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर के Hocalwire की टीम अबीर खान की स्ट्रेटेजी के अनुसार काम करती है एवं वोटरों में जागरूकता पैदा करती है| यह टीम प्रशांत किशोर की I-PAC की तरह सोशल स्ट्रेटजी पर काम करती है|

क्या है अबीर खान की स्ट्रेटेजी एवं Hocalwire का ट्रैक रिकॉर्ड?

कंपनी ने अब तक 5 चुनावों में काम किया है। इसमें एनसीपी के नेता नवाब मलिक को मुश्किल परिस्थितियों में भी महाराष्ट्र में जीत दिलायी। जबकि पिछले चुनाव में नवाब मलिक हार गए थे। अभी तक पांच बड़े नेताओं के लिए कंपनी ने कार्य किया है। जिसमें 4 को विधानसभा-लोकसभा चुनावों में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा अखिलेश यादव का काम भी कंपनी संभाल चुकी है। भाजपा प्रत्याशी को मिले इतने वोट भाजपा प्रत्याशी रवि नेगी को पटपड़गंज सीट पर करीब 67 हजार वोट मिले। जबकि मनीष सिसोदिया को करीब 70 हजार लोगों ने वोट दिया।


Tags
Ashwani

Ashwani

    Next Story