- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
हैदराबाद गैंगरेप: जया बच्चन बोलीं- अपराधियों को जनता के हवाले कर दें, वही करेगी फैसला
हैदराबाद. हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ गैंगरेप और फिर मार कर जलाने के मामले में समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने काफी सख्त प्पणी की है. बच्चन ने कहा कि सरकार और प्रशासनिक अमले पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आप सुरक्षा नहीं दे सकते तो जनता को फैसला करने दीजिए.
शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को सदन से बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सांसद जया बच्चन ने कहा, 'अगर आप सुरक्षा नहीं दे सकते तो फैसला करने का अधिकार जनता को दे दीजिए. जो लोग सुरक्षा नहीं दे सकते, जो लोग अपराध करते हैं उन्हें जनता के हवाले कर देना चाहिए और फिर वही फैसला करें.
इससे पहले राज्यसभा में जया बच्चन ने कहा कि सपा की जया बच्चन ने कहा 'हैदराबाद में एक दिन पहले भी उसी जगह इसी तरह की घटना हुई थी. वहां के सुरक्षा प्रभारी को क्यों जवाबदेह नहीं बनाया जाना चाहिए ? उनसे सवाल क्यों नहीं किए जाने चाहिए? उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का समुचित तरीके से निर्वाह क्यों नहीं किया ?'जया ने कहा 'बलात्कार के दोषियों के साथ किसी तरह की नरमी नहीं की जानी चाहिए, उन्हें सख्त सजा दी जानी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई सार्वजनिक तौर पर होनी चाहिए.'
AIADMK सांसद ने नशीली दवाओं को बताया कारण
राज्यसभा में ही हैदराबाद घटना की चर्चा के दौरान अन्नाद्रमुक की विजिला सत्यानंद ने कहा 'महात्मा गांधी ने कहा था कि जब आधी रात को महिलाएं बिना किसी डर के आ जा सकेंगी, तब ही वास्तविक स्वतंत्रता होगी. ' विजिला ने नशीली दवाओं को इस तरह की घटनाओं का एक कारण बताते हुए इन पर रोक लगाने, बलात्कार के मामलों की शीघ्र सुनवाई करने, दोषी को मृत्युदंड देने और सजा पर तामील की भी मांग की.
आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने कहा कि निर्भया मामले में पूरा देश सड़कों पर उतर आया था और कड़े कानून बनाए गए थे. 'लेकिन इन कानूनों पर सख्ती से अमल भी होना चाहिए. आज तक निर्भया की मां न्याय के लिए तरस रही हैं और लगभग हर दिन ऐसी घटनाएं होती ही जा रही हैं.'