- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
प्रॉमिस डे पर केजरीवाल ने आखिर किसे बोला "आई लव यू"
आम आदमी पार्टी को एक बार फिर से प्रचंड बहुमत सुनिश्चित होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा किया है। 'आप' की जीत के लगभग तय होने के बाद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय से लोगों को संबोधित किया। पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए सबसे पहले अरविंद केजरीवाल ने भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद, वंदे मातरम के नारे लगवाए।
वेलेंटाइन डे वीक का आज प्रॉमिस डे और आज दिल्ली चुनाव का परिणाम भी आने वाले है। लेकिन रुझान के आखिरी छणों को देखते हुए अरविंद केजरीवाल शाम को दिल्लीवालों को संबोधित किया लेकिन सबसे पहले दिल्ली वालों को आई लव यू बोलकर संबोधित किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने हनुमान जी को धन्यवाद दिया और खुद को दिल्ली का बेटा बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दिल्ली की जीत नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हनुमान जी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है और उनके कृपा से ही अगले पांच साल सरकार चलाएंगे। बता दें कि वोटों की गिनती में आम आदमी पार्टी की जीत बताई जा रही है, हालांकि, आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं।
इस बीच अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं सभी दिल्लीवासियों को तहे दिल से शुक्रिया करना चाहता हूं कि जिन्होंने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा किया। ये जीत मेरी जीत नहीं, ये सभी दिल्लीवासियों की जीत है। ये दिल्ली के हर उस परिवार की जीत है, जिन्होंने मुझे बेटा मानकर हमें जबरदस्त समर्थन दिया, वोट दिया। ये हर उस परिवार की जीत है, जिसे बिजली मिलने लगी है। ये हर उस परिवार की जीत है, जिनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। दिल्ली के लोगों ने आज देश में एक नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। एक नई राजनीति को जन्म दिया है, जिसका नाम है काम की राजनीति। दिल्ली के लोगों ने अब संदेश दे दिया कि वोट उसी को जो स्कूल बनवाएगा।'
उन्होंने आगे कहा 'दिल्ली के लोगों ने संदेश दे दिया कि वोट उसी को जो चौबीस घंटे बिजली देगा। वोट उसी को जो सस्ती बिजली, घर-घर पानी देगा और मोहल्ले में सड़क बनवाएगा। यह राजनीति देश के लिए अच्छा संकेत है। यही राजनीति देश को 21वीं सदी में ले जाएगा। '
उन्होंने आगे कहा, 'यह दिल्ली की जीत नहीं, भारत माता की जीत है। यह पूरे देश की जीत है। आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने आज दिल्ली पर कृपा बरसाई है। हनुमान जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। हम सभी प्रभू से यही कामना करते हैं कि आने वाले 5 साल में हमें ऐसे ही दिशा दिखाते रहे। हमें शक्ति दे कि जैसे पिछले पांच साल हमने सेवा की, वैसे ही आगे करते रहे। मैं सभी दिल्लीवासियों और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करता हूं।'
अरविंद केजरीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'सभी ने दिन रात मेहनत की। मेरे परिवार ने भी खूब मेहनत की। आज मेरी पत्नी का जन्मदिन भी है।'