- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हार का सामना करना पड़ा है. उसे 70 में 8 सीटें मिली हैं जबकि आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली है. बीजेपी की हार पर पार्टी सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि मेरे साथ-साथ दिल्ली के छह अन्य सांसद भी जिम्मेदार (हार के लिए) हैं और हम अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते. अरविंद केजरीवाल की जीत पर गौतम गंभीर ने तंज करते हुए कहा कि हम दिल्ली को सक्षम बनाना चाहते हैं, लाचार नहीं. यह बात साफ है कि हम अपने एजेंडे से जनता को भरोसा नहीं दिला सके.
पटना में आयोजित एक कार्यक्र में गौतम गंभीर ने कहा कि बीजेपी ने केवल यह कहा था कि अरविंद केजरीवाल सरकार जो चीज फ्री देती जा रही है, उसको वह जारी रखेगी. अगर कोई लड़की स्कूल जाती है और आप उसको साइकिल फ्री देते हैं तो वह आपका वोट बैंक नहीं है. अगर कोई लड़की कॉलेज से पीएचडी कर रही है और आप उसको स्कूटी फ्री में देते हैं तो वह आपका वोट बैंक नहीं है.
शाहीन बाग में पिछले कई दिनों से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार इस कानून को वापस ले लेकिन सरकार ने इससे इनकार किया है. प्रदर्शन के बारे में पूछे गए एक सवाल पर गौतम गंभीर ने कहा कि अब शाहीन बाग का धरनास्थल खाली कराया जाना चाहिए. उस इलाके के लोगों को प्रदर्शन की वजह से भारी परेशानी हो रही है. अगर प्रदर्शनकारी बात सुनने को तैयार हैं तो सरकार सभी संदेह दूर करने के लिए राजी है.
दिल्ली में हार के बाद बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इस सवाल पर गौतम गंभीर ने कहा कि मुझे इससे जोड़ना कोरी कल्पना है लेकिन अगर कोई प्रस्ताव सामने आता है तो मैं इस पर विचार करूंगा. दिल्ली में दी जा रही मुफ्त सुविधाओं पर गौतम गंभीर ने कहा कि लोगों के टैक्स का पैसा अगर मुफ्त में बांटा जाएगा तो करदाताओं को बुरा लगेगा.