दिल्ली

दिल्ली चुनाव : पटपड़गंज में कांटे की टक्कर, मनीष सिसोदिया 1501 वोटों से पीछे

Arun Mishra
11 Feb 2020 5:48 AM GMT
दिल्ली चुनाव : पटपड़गंज में कांटे की टक्कर, मनीष सिसोदिया 1501 वोटों से पीछे
x
पटपड़गंज में भाजपा से रविन्दर सिंह नेगी मैदान में हैं। आप से मनीष सिसोदिया?

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है।पटपड़गंज सीट पर रुझान आना शुरू हो गए हैं। 8 फरवरी को हुए मतदान में इस सीट पर कुल 141753 वोट पड़े। वहीं, वोटिंग फीसद 61.28 रहा। भाजपा से रविन्दर सिंह नेगी मैदान में हैं। आप से मनीष सिसोदिया। कांग्रेस से लक्ष्मण रावत चुनाव लड़ रहे हैं।

तीसरे राउंड के बाद, सिसोदिया 1501 वोट से पीछे।

-तीसरा राउंड पटपड़गंज- रविंद्र सिंह नेगी भाजपा- 14152, मनीष सिसोदिया आप 13754

-पटपड़गंज तीसरा राउंड- मनीष सिसोदिया 500 वोट से पीछे।

-पटपड़गंज में कांटे की टक्कर। दूसरे राउंड के बाद आप के मनीष सिसोदिया को 8791 वोट। भाजपा के रविन्दर सिंह नेगी को 8717 वोट।

-पटपड़गंज से आप के मनीष सिसोदिया आगे।

पटपड़गंज विधानसभा सीट 1993 में गठित की गई थी। तब यहां से भाजपा के ज्ञान चंद विधायक चुने गए थे। ज्ञानचंद ने जनता दल के अमरीश सिंह गौतम को हराया था। इस सीट पर सबसे ज्‍यादा तीन बार कांग्रेस ने जीत हासिल की। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के दिग्‍गज नेता मनीष सिसौदिया विधायक हैं। मनीष सिसौदिया दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री भी हैं।

Tags
Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story